गन्ना मूल्य निर्धारित नहीं किए जाने से किसानों में आक्रोश
चौतरवा, सरकार द्वारा नये गन्ना पेराई सत्र के लिए गन्ना खरीद मूल्य दर निर्धारित नहीं होने से किसानों में आक्रोश है।
बगहा। चौतरवा, सरकार द्वारा नये गन्ना पेराई सत्र के लिए गन्ना खरीद मूल्य दर निर्धारित नहीं होने से किसानों में आक्रोश है। किसान मजिष्टर यादव,राजू उपाध्याय,बैरिष्टर मिश्र,बिकाऊ शर्मा आदि ने बताया कि किसानों के प्रति सरकार की रुख सकारात्मक नही है।किसानों की एक मात्र नकदी फसल गन्ना है।जिसे उपजाने में एक वर्ष का समय लग जाता है।इस दौरान समय समय पर गन्ना की बेहतर उपज के लिए काम करना पड़ता है।ऐसे में गन्ना मूल्य निर्धारण किसानों के लिए सबसे अहम बात है।हालांकि वर्तमान गन्ना सत्र में गन्ना पेराई कार्य इसी सप्ताह शुरु किया गया है।पिछले वर्ष उत्तम किस्म का गन्ना दर 310 रुपए प्रति ¨क्वटल था।किसानों ने चालू सत्र में महंगाई को ध्यान में रखते हुए कम से कम 400 रुपए प्रति ¨क्वटल की आशा जताए हैं।इस बाबत हरिनगर चीनी मिल के कर्मी के के ¨सह ने बताया कि सरकार द्वारा ही नये सत्र के लिए अबतक गन्ना का दर निर्धारित नही किया जा सका है।किसानों की भलाई हमारा पहला लक्ष्य है।किसान ही तो गन्ना का उत्पादन करते हैं।ऐसी उम्मीद जताई जा रही है,कि शीघ्र ही सरकार द्वारा नये गन्ना पेराई सत्र के लिए दर निर्धारित हो जायेगी।