बाढ़ से दर्जनों लोग बेघर, आवागमन बाधित
बेतिया। लौरिया प्रखंड के तीन पंचायत सहित साठी पंचायत अंतर्गत परसौनी गांव में बाढ़ का पानी घुस
By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Sep 2020 12:55 AM (IST)Updated: Sun, 27 Sep 2020 12:55 AM (IST)
बेतिया। लौरिया प्रखंड के तीन पंचायत सहित साठी पंचायत अंतर्गत परसौनी गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है। जिससे दर्जनों लोग बेघर हो गए हैं। पंडई नदी के किनारे बसा परसौनी गांव एवं बसंतपुर पंचायत का बेलवा गांव बाढ़ की चपेट में है। पंडई पुल से परसौनी जाने वाली सड़क पर नदी कटाव रही है। ग्रामीण ऊंचे ठिकानों पर जाने को मजबूर हैं। वहीं कई घर बाढ़ के पानी में बह गया है। नदी के किनारे बसा हिच्छोपाल, बेलवा, सोमगढ, सिंहपुर, दूमदूमवा तथा बसंतपुर गांव बाढ़ से तबाह है। चनपटिया-नरकटियागंज मुख्य मार्ग पर सतवरिया लचका तथा हिच्छोपाल से मुसहरवा चौक तक सड़क पर तीन फीट पानी बह रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें