खेत में न जलाएं पुआल, मिट्टी में दबाने से बढ़ेगी उर्वरा शक्ति
बगहा। बगहा दो प्रखंड के खरहट त्रिभौनी पंचायत के तोनवा गांव में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि अशोक राम ने की।
बगहा। बगहा दो प्रखंड के खरहट त्रिभौनी पंचायत के तोनवा गांव में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि अशोक राम ने की। कृषि समन्वयक ललित कुमार राव ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि परंपरागत कृषि के ढर्रे से किसान उपर नहीं उठ रहे। इस कारण अबतक खेती घाटे का सौदा बनी हुई है। आधुनिक यंत्रों का प्रयोग कर नवीन विधि से खेती करें निश्चित रूप से उत्पादन बढ़ेगा। उन्होंने किसानों ने अपील की कि खेत में पुआल या फसल अवशेष नहीं जलाए, बल्कि फसल के अवक्षेप को मिट्टी में मिला दें। इससे नाइट्रोजन, पोटाश, ऑर्गेनिक कार्बन, आदि तत्व मिलते हैं। जिससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ती है। कुछ किसानों ने चौपाल में मौजूद पदाधिकारियों से शिकायत की कि दोन केनाल से निकली पईन भर गई है। कृषि कर्मियों ने आश्वासन दिया कि वे इस समस्या से संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत कराएंगे। चौपाल में किसान सलाहकार राघव सिंह, महेंद्रपाल सिंह, समन्वयक प्रदीप तिवारी, कसिान अजय राय, हृदया राय, शशिभूषण प्रसाद, भूषण चौधरी, साधु यादव, अर्जुन साह, मुन्ना राम , धनंजय शर्मा, राजेश्वर राम, बालकुमार राम, राधेश्याम बैठा, व्यास बैठा आदि उपस्थित थे।