हथिया पंचायत में उपमुखिया की कुर्सी बरकरार
हथिया पंचायत की उपमुखिया आशा देवी के खिलाफ लगाया गया अविश्वास प्रस्ताव बुधवार को मतदान के बाद गिर गया।
बेतिया। हथिया पंचायत की उपमुखिया आशा देवी के खिलाफ लगाया गया अविश्वास प्रस्ताव बुधवार को मतदान के बाद गिर गया। हथिया पंचायत कार्यालय में आयोजित पंचायत की विशेष बैठक की अध्यक्षता मुखिया पुनीता देवी ने की। उन्होंने कहा कि आपसी लड़ाई के बाद भी सबका मुख्य उद्देश्य विकास ही होना चाहिए। संचालन कर रहे पंचायत सचिव रामेश्वर प्रसाद ने सबको विस्तार पूर्वक जानकारी मुहैया कराई। मुखिया पुनीता देवी समेत 14 वार्ड सदस्यों ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के बाद आठ मत अविश्वास प्रस्ताव के विरोध में तथा सात मत अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मिला। इस प्रकार उपमुखिया आशा देवी के विरूद्ध लगाया गया अविश्वास प्रस्ताव गिर गया और उनकी कुर्सी बरकरार रह गई। पंचायत सचिव रामेश्वर प्रसाद ने इसकी घोषणा जैसे ही किया समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस जीत पर ओमप्रकाश चौबे, कन्हैया चौबे, बीडीसी विश्वनाथ यादव, अशोक यादव, झोटील पासवान, विक्रम दूबे, धुरंधर यादव, भीखन बैठा, नंदलाल साह, अफरोज आलम, पूर्व मुखिया इंद्रजीत ठाकुर, हाकिम मियां, राजेश चौबे आदि ने बधाई दी है।