दीपावली के अवसर सात हजार गरीबों को मिलेगा आशियाना
सरिसवा/मझौलिया, दीपावली के अवसर पर प्रखंड के 7 हजार गरीबों को अपना आशियाना होगा। इसके लिए प्रखंड प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है। प्रखंड क्षेत्र में बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में यह तेयारी की जा रही है।
बेतिया। सरिसवा/मझौलिया, दीपावली के अवसर पर प्रखंड के 7 हजार गरीबों को अपना आशियाना होगा। इसके लिए प्रखंड प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है। प्रखंड क्षेत्र में बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में यह तेयारी की जा रही है।.रविवार को बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता समेत सभी आवास सहायक ने संयुक्त रूप से प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायतों का भ्रमण किया एवं पूर्ण रूप से निर्मित घरों का जायजा लिया। बीडीओ ने बताया कि पूरे प्रखंड क्षेत्र में 3110 लाभुकों का चयन किया गया था, जिसमें से 700 परिवार जिनका मकान पूर्ण रूप से निर्मित हो चुका है दीपावली के दिन गृह प्रवेश कराया जाएगा। क्षेत्र भ्रमण के दौरान अहवर कुड़िया पंचायत की मुखिया कलावती देवी ने बताया कि 39 लाभुकों का घर बन कर तैयार हो चुका है। जिनका गृह प्रवेश दीपावली के दिन करवाया जाएगा। वहीं मझौलिया पंचायत के मुखिया अनिल बैठा ने बताया कि कुल 78 लाभुकों में से 40 लाभुकों का मकान पूर्ण रूप से बन चुका है। दीपावली को लोग अपने घर में रहने लगेंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभुक परिवार को ?130000 तीन किस्तों में दी जाती है। वहीं अगर लाभुक द्वारा निर्माण कार्य 3 महीने के अंदर पूरा कर लिया जाता है तो प्रोत्साहन राशि के रूप में ?3000 अतिरिक्त राशि दी जाती है। इतना हीं नही लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय निर्माण के लिए 12000 की राशि दी जाती है।