Move to Jagran APP

भारतीय राजनीति के प्रखर व्यक्तित्व थे दीनदयाल उपाध्याय

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा नेताओं ने जगह-जगह कार्यक्रम कर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उनके बताए राह पर चलने का संकल्प लिया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 12:09 AM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 12:09 AM (IST)
भारतीय राजनीति के प्रखर व्यक्तित्व थे दीनदयाल उपाध्याय
भारतीय राजनीति के प्रखर व्यक्तित्व थे दीनदयाल उपाध्याय

बेतिया । पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा नेताओं ने जगह-जगह कार्यक्रम कर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उनके बताए राह पर चलने का संकल्प लिया गया। पार्टी के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष दीपेंद्र सर्राफ ने स्वर्गीय उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन को समाज के लिए प्रेरणादाई बताया। मौके पर अमित जयसवाल, मुकेश यादव, राजन सोनी, धनरंजन कुशवाहा सहित कई लोग मौजूद रहे हैं। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राणा दिलीप सिंह के आवास पर भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म दिन मनाई गई। इस अवसर पर राणा दिलीप सिंह ने कहा कि पंडित उपाध्याय भारतीय राजनीति के प्रखर व्यक्ति थे। भाजपा नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। पूर्व नगर अध्यक्ष छठु शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता किया। मौके पर भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति राजेश सोनी, अभिराम सिंह, रंजीत पटेल, सुजीत झा, मुकेश सिंह, दीपेंद्र कुमार, केशवराज सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.