Move to Jagran APP

मसान के कहर से रामनगर को बचाने की हो स्थायी व्यवस्था

बगहा। रामनगर शहर के रैली बाजार स्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में शुक्रवार को कांग्रेस क

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Jun 2021 11:15 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jun 2021 11:15 PM (IST)
मसान के कहर से रामनगर को बचाने की हो स्थायी व्यवस्था

बगहा। रामनगर शहर के रैली बाजार स्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में शुक्रवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एक बैठक की। अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी जुम्मन अंसारी ने कहा कि प्रखंड के अधिकांश पंचायतों में प्रत्येक साल बारिश के दिनों में बाढ़ की स्थिति बन जाती है। जिससे सैकड़ों लोग प्रभावित होते हैं। पर, इस तरफ ध्यान हीं नहीं दिया जाता है। बैठक में कुछ पंचायत के अध्यक्षों ने गांव की स्थिति पर विचार किया। बगही के मो. मजीद आलम ने कहा कि मसान नदी में आए बाढ़ से काफी क्षति हुई है। जिसका आकलन करना संभव नहीं है। पंचायत इस बारिश के बाद टापू बन गया है। प्रखंड अध्यक्ष मोतिउर रहमान ने इस तरफ सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि मसान नदी कई पंचायतों से होकर गुजरती है। जिससे गुदगुदी, खटौरी, भावल, डैनमरवा व जोगिया पंचायत प्रभावित होता है। इन पंचायत के कई घरों में नदी का पानी घुस जाता है। जिससे लोगों के समक्ष भोजन पानी की समस्या आ जाती है। यह हालत पिछले दो दशकों से बना हुआ है। जिसमें बाढ़ नियंत्रण, आपदा प्रबंधन के साथ सभी सरकारी तंत्र फेल रहे हैं। केवल आश्वासन दिया जाता है। क्षतिपूर्ति भी नहीं की जाती है। जबतक इन तटवर्ती गांवों में पक्का व स्थायी निर्माण नहीं हो जाता है। तबतक स्थिति सही नहीं होगी। अध्यक्ष ने अविलंब क्षतिपूर्ति देने, सड़कों को सही कर रास्ता बहाल करने व प्रभावितों को राशन मुहैया कराने की मांग की है। बैठक में विजय तिवारी, मदन राम, एहसान अंसारी, तौकीर अहमद, लाल खान, मोतीलाल पटेल, राजकुमार यादव, एहसानुल्लाह, मोतीलाल राम, गिरेन्द्र किशोर सोनी, अशर्फी मांझी के साथ अन्य लोग मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.