Move to Jagran APP

झमाझम बारिश से नगर से गांव तक हुआ पानी-पानी, लीची को फायदा

बगहा। बीते कुछ दिनों से इंद्र देव की मेहरबानी लोगों पर बनी हुई है। बारिश से किसानों को फ

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 May 2021 09:35 PM (IST)Updated: Fri, 07 May 2021 09:35 PM (IST)
झमाझम बारिश से नगर से गांव तक हुआ पानी-पानी, लीची को फायदा
झमाझम बारिश से नगर से गांव तक हुआ पानी-पानी, लीची को फायदा

बगहा। बीते कुछ दिनों से इंद्र देव की मेहरबानी लोगों पर बनी हुई है। बारिश से किसानों को फायदा पहुंचा है।

loksabha election banner

शुक्रवार को भी सुबह में झमाझम बारिश हुई। जिससे तापमान एकदम से नीचे चला गया। बारिश से रामनगर में शहर के साथ गांव में भी पानी-पानी हो गया। नगर की सड़कों पर कई जगह जलजमाव भी दिखाई दिया। जिसमें नरैनापुर रोड, अस्पताल रोड, गोला बाजार आदि में यह नजारा देखने को मिला। हालांकि दोपहर तक यह भी समाप्त हो गया। इधर बारिश से खेतों में अच्छी नमी हो गई है। फसलों पर हरियाली छा गई है। प्रेक्षेकों की माने तो इससे गन्ना के साथ लीची के फसल को भी काफी फायदा होगा। वहीं धान के लिए खेत को तैयार करने में भी कृषकों को सुविधा होगी। सुबह में हुए इस बारिश के कारण पूरे दिन तापमान में गिरावट रही। बता दें कि बीते तीन चार दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जिसके कारण लोगों को रात में पंखे की आवश्यकता ही महसूस नहीं हो रही है। वहीं दिन में उमस व गर्मी से निजात मिली है। ठंडा मौसम होने के कारण लॉकडाउन में लोगों का घरों के अंदर आराम से दिन कट जाता है। हालांकि बारिश से बिजली थोड़ी देर के लिए प्रभावित हुई। शुक्रवार की सुबह 12.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। वहीं अधिकतम तापमान 32 व न्यनूतम 22 डिग्री दर्ज किया गया है। जो अन्य दिनों की तुलना में पांच डिग्री तक कम है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रदीप कुमार तिवारी ने बताया कि इस बारिश से किसी तरह का नुकसान नहीं है। इससे गन्ना, आम-लीची व खरीफ फसल धान के नर्सरी तैयार करने में किसानों को फायदा होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.