Move to Jagran APP

आधुनिक तकनीकी से बढ़ेगा फसल का उत्पादन

बगहा। ठकराहा प्रखंड परिसर में गुरुवार को रबी महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख राघवेंद्र सिंह व बीडीओ सन्नी सौरभ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 31 Oct 2019 10:36 PM (IST)Updated: Thu, 31 Oct 2019 10:36 PM (IST)
आधुनिक तकनीकी से बढ़ेगा फसल का उत्पादन

बगहा। ठकराहा प्रखंड परिसर में गुरुवार को रबी महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख राघवेंद्र सिंह व बीडीओ सन्नी सौरभ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुरेश तिवारी ने किया। किसानों को संबोधित करते हुए प्रमुख ने कहा कि वर्तमान समय में सरकार किसानों की आय बढ़ाने और पलायन को रोकने के लिए तरह तरह की योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं को प्रत्येक किसान तक पहुंचाने और उस सम्बन्ध में जानकारी व प्रशिक्षण देने के लिए कृषि विभाग समय-समय पर प्रखंड व पंचायत स्तर पर शिविर व चौपाल के माध्यम से किसानों को जागरूक किया जा रहा। उन्नत किस्म के बीज, खाद, कीटनाशक कृषि विभाग उपलब्ध करा रहा। किसानों को अनुदान भी दिया जा रहा। बीडीओ ने कहा की उन्नत तकनीकी के कारण खेती अब घाटे का सौदा नहीं। गहन कृषि व वैज्ञानिक कृषि के माध्यम से किसान अन्य रोजगार की तरह इसमें भी फायदा कमा सकते हैं। उन्होंने किसानों से कहा कि खेत की मिट्टी की जांच करा ले। इसके बाद आवश्यकतानुसार ही उर्वरकों का प्रयोग करें। बर्मी कम्पोस्ट का प्रयोग करके जैविक खेती को बढ़ावा दें। कृषि वैज्ञानिक सौरभ कुमार ने किसानों को परंपरागत कृषि छोड़ आधुनिक कृषि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। पैक्स अध्यक्ष जितेंद्र कुशवाहा ने बताया कि किसानी में केवल खेती नही पशुपालन व मत्स्यपालन भी करे और इससे अपना विकास करे। बीएओ श्रीलाल प्रसाद ने किसानों को बताया की आप लोगों को कृषि सम्बंधित कोई भी समस्या हो तो आप लोग तुरंत उनसे मिल कर समाधान पा सकते है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि रविन्द्र तिवारी, कृषि सलाहकार गीता देवी, प्रदीप कुमार, प्रभुनाथ तिवारी, कृषि समन्वयक पूर्णेंदु कुमार, अयोध्या प्रसाद आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.