जंगल में भैंस चराने गए किसान को अपराधियों ने मारी गोली
बगहा। वीटीआर के जंगल में भैंस चराने के लिए गए एक किसान को अपराधियों ने दिन दहाड़ गोली मार दी। घटना गुरुवार की दोपहर की है।
बगहा। वीटीआर के जंगल में भैंस चराने के लिए गए एक किसान को अपराधियों ने दिन दहाड़ गोली मार दी। घटना गुरुवार की दोपहर की है। घायल किसान को अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घायल किसान की पहचान लौकरिया थाने के गोबरहिया गांव निवासी सुखल यादव के रुप में की गई है। एसपी अर¨वद कुमार गुप्ता ने बताया कि किसान के पीठ में छर्रा लगा है। आंशिक रुप से किसान जख्मी है। अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। पुलिस पीड़ित किसान का बयान दर्ज कर जांच कर रही है। बताया जाता है कि गुरुवार की दोपहर में पीड़ित किसान अपने मवेशी को लेकर मदनपुर जंगल में चराने के लिए गया था। वह भपसा नाले के पास मवेशी चरा रहा था। तभी दो हथियार बंद अपराधी आए और किसान से पूछताछ करने के क्रम में ही एक अपराधी ने फाय¨रग कर दी। बंदूक से निकली गोली का छर्रा किसान के पीठ में लगा। वह मौके पर ही दहशत के कारण अचेत हो गया। किसान को अचेत देख दोनों अपराधी भी मौके से फरार हो गए। करीब एक घंटे के बाद पीड़ित किसान को होश आई तो वह भागकर घर आया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने पर लौकरिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को पूछताछ के बाद इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।