राफेल सौदेबाजी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को समाहरणालय के समक्ष धरना का आयोजन किया गया।
बेतिया। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को समाहरणालय के समक्ष धरना का आयोजन किया गया। धरना की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार शर्मा ने की। धरना को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री शर्मा ने राफेल विमान की सौदेबाजी में केंद्र सरकार के द्वारा भारी गड़बड़ी करने का आरोप लगाया। कहा कि इस विमान की सौदेबाजी में व्यापक पैमाने पर सरकार के द्वारा घोटाला किया गया है। इस डील में हुई गड़बड़ी से केंद्र सरकार ने अपनी नैतिकता खो दी है। उन्होंने ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील जनता से की। धरना में प्रदेश से आए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सचिव सह जिला सह प्रभारी सुजीत कुमार तिवारी ने कहा कि राफेल विमान में हुई सौदेबाजारी में बड़े पैमाने पर घोटाला किया गया है। जिसे आज देश की जनता जान चुकी है। अब इस सरकार को बने रहने का कोई औचित्य नहीं है। धरना का संचालन राकेश यादव ने किया। कार्यक्रम को शेख कमरान, उमेश कुमार पटेल, ओम प्रकाश प्रसाद, केदाया यादव, विनय कुमार शाही आदि ने संबोधित किया। मौके पर संजय कुमार यादव, शौकत अली, अमीर अख्तर, ओल्डन अंथूनी, मोहम्मद एजाज, गोविन्द मिश्रा, देवेन्द्र दत्त तिवारी, खुरशीद आलम, हाजी अहमद अंसारी, अबू लैस, मोतिउरर्रहमान, सौकत अली, हाजी मोहम्मद अंसारी आदि मौजूद रहे।