विधानसभा चुनावों में मिली जीत पर कांग्रेसी उत्साहित
बगहा। पांच राज्यों में हुए विधान सभा चुनाव परिणाम मंगलवार संध्या पहर चुनाव आयोग द्वारा घोषित किया गया। इसमें कांग्रेस ने राजस्थान, छत्तीसगढ़ तथा मध्य प्रदेश में भरतीय जनता पार्टी की हराते हुए कांग्रेस की दोबारा वापसी की।
बगहा। पांच राज्यों में हुए विधान सभा चुनाव परिणाम मंगलवार संध्या पहर चुनाव आयोग द्वारा घोषित किया गया। इसमें कांग्रेस ने राजस्थान, छत्तीसगढ़ तथा मध्य प्रदेश में भरतीय जनता पार्टी की हराते हुए कांग्रेस की दोबारा वापसी की। जीत का परिणाम आते हुए गोपालगंज के पूर्व सांसद सह मंत्री पुर्नमासी राम एमएलसी राजेश राम की अगुवाई में भारी संख्या में कांग्रेसियों का जत्था बगहा एक स्टेट बैंक चौराहा जुटा। इस अवसर पर कांग्रेस ¨जदा बाद, राहुल गांधी ¨जदाबाद, सोनिया गांधी ¨जदाबाद आदि का नारा लगा। इसके साथ ही सभी ने मिठाई एक दूसरे को खिलाते हुए मिठाई भी लोगों में वितरित की। इस अवसर पर जोरदार पटाखों की आवाज से नगर गूंज उठा। कांग्रेस के पदाधिकारियों में जीत का जोश देखते ही बन रहा था। कांग्रेस कर झंडा लेकर लोगों ने पूरा नगर घुमते हुए नारा लगाते हुए कांग्रेस की विजय पर जश्न मनाया। पूर्व सांसद ने इस अवसर पर राहुल गांधी की प्रशंसा करते हुए कहा कि बीजीपी के शीर्ष नेताओं ने कांग्रेस मुक्त भारत की बार बार घोषणा किया। वहीं राहुल गांधी ने जीत के बाद भी कहा कि मुझे भाजपा मुक्त भारत नहीं चाहिए। ऐसे में भाजपा के लोगों को राहुल गांधी से सीख लेने की बात कही। जश्न में युवा कांग्रेस के उत्कर्ष वर्मा, नगर अध्यक्ष तुफैल अहमद, हलीम खां, सुजीत कुमार, सौरभ कुमार, हरीशचंद्र पांडेय, रमेश राम, मुर्तूजा अंसारी, राजेश्वर ¨सह, दिग्विजय ¨सह, जिआउल नेशा, मनोज कुमार, फिरोज अंसारी, हिरा ठाकुर आदि दर्जनों शामिल थे।