जुमलेबाजी पर चल रही केंद्र सरकार : कांग्रेस
मोदी की सरकार जुमलेबाजो की सरकार है। केन्द्र व राज्य सरकार में किसान व युवा बेहाल हैं। कांग्रेस की होने वाले आगामी 3 फरवरी को परिवर्तन रैली ऐतिहासिक होगी।
बेतिया। मोदी की सरकार जुमलेबाजो की सरकार है। केन्द्र व राज्य सरकार में किसान व युवा बेहाल हैं। कांग्रेस की होने वाले आगामी 3 फरवरी को परिवर्तन रैली ऐतिहासिक होगी। उक्त बातें कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने कही। वे गुरूवार को बैरिया में परिवर्तन रैली की तैयारी बैठक मे बोल रहे थे। कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष बुनीलाल पासवान की अध्यक्षता में की गई। इसमें 17 पंचायत के पंचायत अध्यक्ष एवं जिला कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि आगामी 3 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में होने वाली परिवर्तन रैली को सफल बनाने के लिए बैरिया प्रखंड से सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचेंगे। उदय झा ने कहा कि भाजपा की सरकार जुमलेबाजी की सरकार है। इस सरकार में नौकरी का सृजन समाप्त हो गया है। किसान की स्थिति दयनीय होती जा रही है। बैठक मे कांग्रेस के नौतन पूर्व प्रत्याशी शिवरतन यादव ने कहा कि गलत नीतियों के कारण आज महंगाई आसमान छू रही है। प्रखंड अध्यक्ष बुन्नीलाल पासवान ने बताया कि इस परिवर्तन रैली के माध्यम से भाजपा की बेकार सरकार को उखाड़ फेंकने की शुरुआत की जाएगी। वहीं कांग्रेस के नेता जयश्री चौधरी ने काहा कि भाजपा सरकार युवाओं को बेरोजगारी दूर करने की बात कही थी, लेकिन सरकार अपने वादे पर खरा नहीं उतरी एवं युवाओं को ठगने का काम किया है। मौके पर शेख कामरान, शिवरतन यादव, उदय कांत झा, मदन यादव, मोहम्मद इफ्तार, मोहन भारती, जय नारायण प्रसाद, अनिल कुमार कुशवाहा सहित सभी पंचायत अध्यक्ष शामिल रहे।