श्रावणी मेले को लेकर सबुनी पोखर पर लगेगा सीसीटीवी
रविवार को चंपारण कांवर संघ के तरफ से एक बैठक का आयोजन सबुनी पोखरा माई स्थान परिसर में किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस सावन माह में होने वाले सभी कार्यक्रम
रामनगर, संवाद सूत्र : रविवार को चंपारण कांवर संघ के तरफ से एक बैठक का आयोजन सबुनी पोखरा माई स्थान परिसर में किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस सावन माह में होने वाले सभी कार्यक्रम वर्तमान मंत्री रतन गुप्ता के देखरेख में संपन्न होगा। साथ ही इस महीने के सारे कार्यक्रम के समाप्ति के उपरांत नए मंत्री एवं संगठन का चुनाव होगा। इस क्रम में यह भी निर्णय लिया गया कि श्रावण मास में आने वाले भक्त श्रद्धालुओं व कांवरियां बंधुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो इसका ख्याल रखा जाएगा। इस बात पर चर्चा की गई कि पूरे सावन माह में मंदिर की निगरानी सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से होगी। इससे असमाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सकेगी। साथ ही कांवरियों को भी सुरक्षा प्रदान होगी। सभी कार्यों के समुचित निष्पादन के लिए आर्थिक सहयोग पर भी बैठक में विचार विमर्श किया गया। इस दौरान अंतिम निर्णय के तौर पर इस पर यह विचार किया गया कि चंपारण कांवर संघ के तरफ से सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें सभी सदस्यों का सहयोग जरूरी है। इस बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष त्रि विक्रम शाह ने किया। जबकि इसका संचालन रामनारायण मिश्रा के द्वारा किया गया। बैठक में संघ के महामंत्री अभय विक्रम शाह, मंत्री रत्न गुप्ता, संगठन मंत्री राजेश यादव, कोषाध्यक्ष हरिकिशुन गुप्ता, रामा साह, सुजल सिंह, दीपक साहू, मुरारी कुमार, पुजारी बुद्धिकान्त शर्मा, जनक साह, पासपत नाग, रामजी प्रसाद, ब्यास यादव, लक्ष्मण चौधरी, भोला मिश्र, ललन साह, संजय बाबा, सन्नी कुमार, आलोक कुमार, मंटू कुमार, जितेंद्र साह, रामेश्वर माली के साथ ही संघ के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप