Move to Jagran APP

पुआल जलाना खतरे से खाली नहीं : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उच्च विद्यालय रमपुरवा की सभा में कहा कि पंजाब व हरियाणा में किसान पुआल में आग लगा देते हैं। बिहार में भी कई जगहों से ऐसी शिकायतें मिल रही हैं। यह गलत बात है। इसका नुकसान पर्यावरण पर होगा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Nov 2019 12:00 AM (IST)Updated: Sat, 09 Nov 2019 06:45 AM (IST)
पुआल जलाना खतरे से खाली नहीं : मुख्यमंत्री

बेतिया । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उच्च विद्यालय रमपुरवा की सभा में कहा कि पंजाब व हरियाणा में किसान पुआल में आग लगा देते हैं। बिहार में भी कई जगहों से ऐसी शिकायतें मिल रही हैं। यह गलत बात है। इसका नुकसान पर्यावरण पर होगा। आपका खेत भी बंजर हो जाएगा। कंबाइंड हार्वेस्टर का उपयोग करना बंद कीजिए। रोटरी मल्चर का उपयोग कीजिए। कृषि विभाग की ओर से फसल काटने के लिए मशीन लाई गई है। इस पर 75 फीसद अनुदान देंगे। अजजा के लिए 80 फीसद अनुदान की व्यवस्था है। पुआल के धुआं से बीमारी होती हैं, इससे बचिए।

loksabha election banner

------

बिहार में सात हजार मेगावट बिजली की खपत : मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 में बिहार में 700 मेगावाट बिजली की खपत थी। अभी 7500 मेगावाट बिजली की खपत हो रही है। बिहार की जनता से वादा किया था कि हर घर में बिजली पहुंचा देंगे, इसे पूरा कर दिया। लेकिन, अक्षय ऊर्जा का उपयोग अनिवार्य है। इसके उपयोग से खर्च कम होगा। अभी बिजली खरीद कर दी जा रही है। इसलिए सौर ऊर्जा का उपयोग सबको करना चाहिए।

सभा को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद, जलसंसाधन मंत्री संजय झा ने संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन डीएम डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे ने किया।

----------

बाघ देखना है तो एक बार वाल्मीकिनगर हो आइए : सुमो

उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार ने कहा कि चंपारण की धरती से विधिवत जल जीवन हरियाली योजना की शुरूआत हुई है। विकास की एक बानगी यहां की सड़कें है। अब पटना से पांच घंटे में सिकटा पहुंचा जा सकता है। इसके पहले दस घंटे समय लगता था। भारत - नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना इस क्षेत्र की धरोहर है। यहां विदेशी मेहमान आ रहे हैं। वीटीआर में 30 बाघ है। अब बाघ देखने के लिए चितवन जाने की आवश्यकता नहीं है। वाल्मीकिनगर जाइए, वहां पर्यटन की सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.