मांग पूरी नहीं होने पर मानव श्रृंखला का होगा बहिष्कार
बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ के सदस्यों ने रविवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लालबाबू राम ने की।
बेतिया। बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ के सदस्यों ने रविवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लालबाबू राम ने की। इसमें एटक के आह्वान पर आगामी 17 जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने पर चर्चा की गई। वहीं मृत रसोइया के आश्रितों को सरकार द्वारा चार लाख की बीमा राशि दिए जाने पर साधुवाद व्यक्त किया गया। साथ में नौतन प्रखंड के भेड़हिरवा प्राथमिक विद्यालय के रसोईया देवकली देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। बैठक में मुख्य रूप से मानदेय बढ़ोत्तरी, आकस्मिक एवं विशेष अवकाश, बच्चों के अनुपात में रसोईया की बहाली, सामाजिक सुरक्षा दायरे में लाने सहित कई मुद्दों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई एवं इसे लागू कराने के लिए रणनीति भी बनाई गई। रसोईयां संघ के जिला संरक्षक ओमप्रकाश क्रांति ने कहा कि अगर सरकार रसोईयां की मानदेय में बढ़ोत्तरी और अन्य मांगे नहीं मानती है तो जिला की सभी रसोईया 21 जनवरी को होने वाले मानव श्रृंखला में भाग नही लेगी। मौके पर जिला संरक्षक ओमप्रकाश क्रांति, वीण देवर, शंभूनाथ मिश्रा, निर्मला देवी, रामाश्रय हजरा, गीता देवी, संजय राव, शशी देवी, सीमरेखा देवी, परमेश्वर पटेल, नंदलाल राय आदि शामिल रहे।