प्लास्टिक से नाता तोड़ अब पर्यावरण से नाता जोड़ें
रामनगर, सरकार के द्वारा नगर क्षेत्र में प्लास्टिक थैलियों के बंदी के समर्थन में नगर की समाज सेवी संस्था मानव सेवा संगठन के तरफ से रविवार को एक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।
बगहा। रामनगर, सरकार के द्वारा नगर क्षेत्र में प्लास्टिक थैलियों के बंदी के समर्थन में नगर की समाज सेवी संस्था मानव सेवा संगठन के तरफ से रविवार को एक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें विभिन्न स्लोगनों और बैनरों के माध्यम से लोगों को प्लास्टिक का उपयोग बंद करने की अपील की गई। साथ ही यह बताया गया कि यह पर्यावरण के लिए बहुत ही घातक है। इसलिए इन प्लास्टिक की थैलियों के बदले कपड़े या जूट के बने थैलियों का इस्तेमाल करें। नगर के गोला बाजार से शुरू हुआ यह अभियान भगत ¨सह चौक पर जाकर समाप्त हुआ। इस क्रम में बाजार की तरफ आए लोगों से संगठन के कार्यकर्ताओं ने अपील करते हुए उन्हें प्लास्टिक के बने थैले का उपयोग करने के लिए मना किया। इस दौरान पर्यावरण से नाता जोड़ो प्लास्टिक से नाता तोड़ो के साथ ही कई ऐसे नारे दिए गए। इस जागरूकता कार्यक्रम में संगठन के तरफ से वैसे लोगों के बीच जूट और कपड़े के थैले भी वितरण किए गए जो बाजार में सब्जी और अन्य सामग्री प्लास्टिक के थैले में लेकर जाते दिखाई दिए।इस दौरान संगठन के तरफ से रजनीश ¨सह,¨पटू गुप्ता,आनंद रेमी, जेपी झा, रामा शंकर सोनी सोनू अली, शिशिर राय, सुजल ¨सह, जुगनू ¨सह के साथ ही संगठन के अन्य सभी कार्यकर्ता, स्कूल के बच्चे इस जागरूकता अभियान में शामिल रहे। उल्लेखनीय है कि इस संगठन के तरफ से पहले भी सामाजिक सरोकार से जुड़े कई कार्यक्रम नगर में संचालित की गई है। जिसमें ब्लड डोनेशन कैंप, हेल्थ जांच शिविर के साथ ही गरीबों के बीच कंबल और साड़ी का वितरण का कार्य भी शामिल है। बता दें कि 14 दिसंबर से सरकार प्लास्टिक की पन्नियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने वाली है।