Move to Jagran APP

भाजपा नेताओं ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सांसद को दी बधाई

बेतिया। बैरिया, प्रखंड क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिमी चंपारण को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा विभिन्न योजनाओं के लिए दिए गए 366.62 करोड़ की सौगात के लिए धन्यवाद दिया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Feb 2019 11:06 PM (IST)Updated: Tue, 12 Feb 2019 11:06 PM (IST)
भाजपा नेताओं ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सांसद को दी बधाई
भाजपा नेताओं ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सांसद को दी बधाई

बेतिया। बैरिया, प्रखंड क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिमी चंपारण को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा विभिन्न योजनाओं के लिए दिए गए 366.62 करोड़ की सौगात के लिए धन्यवाद दिया है। भाजपा के वरीय नेता रामजी प्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा विकास के बल पर देश को एक नई ऊंचाई प्रदान करना चाहती है और इसी क्रम में पश्चिमी चंपारण जिला भी इस सौगात में अव्वल रहा है जिसमें पश्चिमी चंपारण को हाजीपुर से भैंसा लोटन तक बनने वाले जलमार्ग से यहां आर्थिक क्रांति आएगी। लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। इसके लिए विशेष तौर से बधाई दी गई है उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास के बल पर लोगों के दिलों में जगह बनाती है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा चंपारण में योजनाओं का शिलान्यास कर विकास कार्य को धरातल पर उतार कर दिखाया है। वहीं सांसद प्रतिनिधि प्रमोद ¨सह ने कहां की सांसद डॉ. संजय जायसवाल के प्रयास से पखनाहा से कुशीनगर तक गंडक नदी पर पुल का निर्माण एवं इसके साथ एनएच 727 ए सड़क निर्माण भी बहुत जल्द होने वाला है। इसके लिए केंद्र सरकार ने बिहार सरकार को जमीन अधिग्रहण के लिए पैसा भी उपलब्ध करा दिया है। जमीन अधिग्रहण होता हैं। पुल एवं सड़क का कार्य शुरू हो जाएगा। जिसे उत्तर प्रदेश और चंपारण की दूरी बहुत कम हो जाएगी। भाजपा नेता मंगल चौधरी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने गन्ना का जूस एवं बकास से इथेनॉल बनाने की स्वीकृति सरकार से दिलाई है। जिसे टेंपों से लेकर हवाई जहाज तक चलेंगे। इसे चंपारण के गन्ना किसानों को भी अब उनके गन्ना का सही दर मिलेगा। उनकी आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। मौके पर सुदर्शन मिश्र, राजन लाल श्रीवास्तव, चंद्रशेखर राव, राजेश तिवारी, अशर्फी पंडित, राकेश शर्मा, अमित कुमार श्रीवास्तव, बृज किशोर प्रसाद, अरुण यादव, अशोक यादव, बलाई मंडल,वशिष्ठ राम, कन्हैया शर्मा, मिथिलेश शर्मा सहित सभी मंडल कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.