बदला मौसम: पश्चिम चंपारण में हवा के साथ हल्की बारिश, कुछ जगहों पर ओले भी गिरे
Rain Hailstorm Bihar:पश्चिम चंपारण के रामनगर में अचानक मौसम बदलने से तेज हवा के साथ हल्की बारिश और ओले गिरे, ...और पढ़ें

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, रामनगर (पश्चिम चंपारण)। Rain Hailstorm Bihar: रविवार सुबह पश्चिम चंपारण के रामनगर क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ली।तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई और कुछ जगहों पर छोटे-छोटे ओले भी गिरे। मेघ गर्जन के बीच हुई इस बारिश से मौसम सुहावना हो गया।
फसलों को मिला बड़ा लाभ
बारिश और ओलावृष्टि से गन्ना समेत अन्य फसलों को फायदा हुआ है। खेतों में नमी बढ़ने से फसलों में हरियाली लौट आई है। किसानों को फिलहाल सिंचाई की चिंता से राहत मिली है, जिससे उनका खर्च भी कम होगा।
तापमान में आई गिरावट
मौसम बदलने से सुबह के समय तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे हल्की ठंड का अहसास हुआ। हालांकि कुछ देर बाद धूप निकल आई, लेकिन गर्मी और उमस पहले जैसी नहीं रही। धूल भरी हवाएं भी नहीं चलीं, जिससे लोगों को राहत मिली।
चार घंटे बाधित रही बिजली
तेज हवा के कारण रामनगर शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। करीब चार घंटे तक बिजली बाधित रहने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
कृषि विभाग ने बताया फायदेमंद
प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रिंस कुमार के अनुसार, यह बारिश गन्ना और सब्जी की फसलों के लिए लाभकारी है। पिछले कुछ दिनों से बढ़ती गर्मी और सूखती नमी के कारण किसान बार-बार सिंचाई कर रहे थे, जिससे उन पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा था। अब इस बारिश से स्थिति बेहतर होगी।
रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
