विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

West Champaran : मिठाई, खोवा और पनीर खरीदते समय रहें सावधान, मिलावटी खाद्य पदार्थ बिगाड़ सकते हैं सेहत

Published: Mon, 26 Oct 2026 04:37 PM (IST)

रामनगर में त्योहारों से पहले खाद्य पदार्थों में मिलावट एक बड़ी चिंता है, जिससे सेहत पर बुरा असर पड़ सकता ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. त्योहारों से पहले खाद्य पदार्थों में मिलावट एक बड़ी चिंता।

  2. 200 दुकानदारों को लाइसेंस मिला, दो दर्जन को नोटिस।

  3. मिलावटी सामान से बचें, अपनी सेहत का रखें ख्याल।

संवाद सूत्र, रामनगर (पश्चिम चंपारण)। नगर में खाद्य पदार्थों में मिलावट चिंता का विषय है। मसाले, आटा, चावल, घी, पनीर, दूध, खोवा और मावा जैसी रोजमर्रा की चीजों की शुद्धता जांचने का स्थानीय स्तर पर कोई स्पष्ट पैमाना नहीं है।

लोग मिलावटी सामान खरीदने के आदी होते जा रहे हैं, जबकि इसका असर सेहत पर धीरे-धीरे दिखाई देता है। कई बार बीमारी होने पर ही मिलावट के नुकसान का पता चलता है।

नगर में होटल, रेस्टोरेंट और चाट-पकौड़ी की दुकानें लगातार खुल रही हैं। यहां साफ-सफाई और लाइसेंस की व्यवस्था कैसी है, इसकी जानकारी आम तौर पर नहीं होती।

छोटे दुकानदारों को जागरूक कर करीब 200 लोगों को लाइसेंस दिलाया गया है। साफ-सफाई और व्यवस्था को लेकर दो दर्जन दुकानदारों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। जुर्माना वसूलने का अधिकार नगर परिषद को है और इस संबंध में उसे सूची दी गई है।

दीपावली, छठ, चित्रगुप्त पूजा और भैया दूज जैसे कई त्योहार आ रहे हैं। इस दौरान मिठाई समेत कई खाद्य पदार्थ खरीदे जाते हैं। बाजार में मिलावटी और सिंथेटिक खाद्य सामग्री पहुंचने की आशंका है।

लोग इन्हें महंगे दामों पर खरीदकर घर ले जा सकते हैं, जिससे सेहत पर असर पड़ सकता है। कई खाने-पीने की चीजें खुले में बिकती हैं और उन पर धूल-मिट्टी तथा मक्खियां लगती हैं।

चिकित्सक भी बाहर के खाने-पीने के सामान से बचने की सलाह देते हैं। मिलावट को लेकर आम लोगों के बीच जागरूकता कार्यक्रम चलाने की जरूरत है।

नगर में करीब 200 दुकानदारों को जागरूक कर लाइसेंस दिलाया गया है। साफ-सफाई और खाने-पीने की गुणवत्ता को लेकर दो दर्जन लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। आगे निर्देश के अनुसार कार्रवाई होगी। आम लोगों को भी मिलावट को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।
सौरभ कुमार पांडेय, फूड सेफ्टी मित्र सह अधिवक्ता

यह भी पढ़ें- बिहार में रूपा की गंध पाकर बेकाबू नर हाथी, रेलवे ट्रैक पर पहुंचा तो थम गई ट्रेनों की रफ्तार

यह भी पढ़ें- दरभंगा में बाढ़ की मार झेलने वाले किसानों को झटका, कृषि इनपुट सहायता से भी वंचित