विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Tourism : बाघों के दीदार के लिए हो जाइए तैयार, 17 अक्टूबर से खुलेगा वाल्मीकि टाइगर रिजर्व

Published: Fri, 16 Oct 2026 05:58 PM (GMT+05:30)

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) 17 अक्टूबर से पर्यटकों के लिए खुल रहा है, जिसमें जंगल सफारी के लिए चार नए रूट विकसित किए गए हैं।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. 17 अक्टूबर से वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए खुला।

  2. जंगल सफारी के लिए चार नए पर्यटन रूट विकसित किए गए।

  3. पर्यटकों के लिए विभिन्न पर्यटन केंद्रों पर आवास उपलब्ध।

जागरण संवाददाता, बेतिया (पश्चिम चंपारण)। नए पर्यटन रूट के साथ 17 अक्टूबर से वाल्मीकि टाइगर रिजर्व को पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। दिन 11 बजे से यहां जंगल सफारी की शुरुआत की दी जाएगी।

इस बार के जंगल सफारी में पर्यटकों की सुविधा के लिए चार नए रूटों को विकसित किया गया है। जहां पर्यटक बाघ सहित अन्य वन्य जीवों का नजदीकी से दीदार कर सकेंगे।

वीटीआर के क्षेत्र निदेशक गौरव ओझा ने बताया कि पर्यटकों की सुविधाजनक ठहराव के लिए मुख्य रूप से तीन पर्यटन केंद्रों वाल्मीकिनगर, मंगुराहां एवं गोबर्द्ध्ना में कमरे आरक्षित किए जा सकेंगे।

वाल्मीकिनगर पर्यटन केंद्रों पर 26 कमरा, कोतराहां में एक डोरमेट्री हॉल, दो ईको हट, मंगुराहां पर्यटन केंद्र में 16 कमरा, एवं गोबर्द्ध्ना में 4 ईको हट, टेंट हट एवं 4 सुईट कमरा उपलब्ध कराया गया है।

इस बार चार नए रूटों से पर्यटक उठाएंगे जंगल सफारी का लुत्फ

इस बार पर्यटकों की सुविधा के लिए वीटीआर प्रशासन की ओर से चार नए पर्यटन रूटों को विकसित किया गया है। नए पर्यटन रूटों में

1. मदनपुर स्थित गेटवे ऑफ वीटीआर से मदनपुर देवी स्थान दर्शन एवं दिल्ली कैंप तक।
2. वाल्मीकिनगर पर्यटन केंद्र से गोनौली वन प्रक्षेत्र में बने गिद्ध् संरक्षण केंद्र तक
3. वाल्मीकिनगर पर्यटन केंद्र से गोबर्द्ध्ना एवं मंगुराहां पर्यटन केंद्र तक भाया गिद्ध् संरक्षण केंद्र गोनौली चिउटांहा, रघिया बफर जोन में सफारी होगा।
4. मंगुराहां पर्यटन केंद्र में भवानीपुर नाका से मानपुर तक।

जंगल सफारी करने वाले पर्यटकों की लगातार बढ़ रही संख्या

वीटीआर में बाघों की संख्या बढ़ने के साथ ही पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। वर्ष 2021-22 में जहां 11338 पर्यटक जंगल सफारी किए थे, जो 2022-23 में बढ़कर 17198 हो गए।

वर्ष 2023-24 में 23550, वर्ष 2024-25 में 29198एवं 2025-26 में 33224 एवं वर्ष 2026-27 के अप्रैल माह से जून तक 15396 पर्यटकों ने जंगल सफारी का आंनद ले चुके हैं। इस समय से पर्यटन सत्र अगले वर्ष जून माह तक चलेगा। इसमें काफी संख्या में पर्यटक जंगल सफारी के लिए आएंगे।

यह भी पढ़ें- बेतिया राज की जमीन पर कैसे कायम हुई फर्जी जमाबंदी, अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण