विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पश्चिम चंपारण में ठगी का नया तरीका, रुमाल में नोटों का बंडल दिखाकर महिला से 50 हजार उड़ाए

By Prabhat MishraEdited By: Dharmendra Singh
Published: Wed, 14 Oct 2026 05:44 PM (IST)

नरकटियागंज में बैंक से पैसे निकालकर लौट रही एक महिला को दो ठगों ने रुमाल में कागज का बंडल दिखाकर ...और पढ़ें

पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में ठगी की शिकार महिला।

पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में ठगी की शिकार महिला।

HighLights

  1. महिला से रुमाल में कागज दिखाकर 50 हजार ठगे।

  2. नरकटियागंज में बैंक से लौटते समय हुई घटना।

  3. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही, जांच जारी।

जागरण संवाददाता, नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। बैंक से अपनी मेहनत की कमाई निकालकर घर लौट रही थीं, लेकिन रास्ते में दो शातिर ठगों ने ऐसा जाल बिछाया कि पल भर में 50 हजार रुपये गंवा बैठीं।

बदमाशों ने रुमाल में बंधे कागज के बंडल को नोटों की गड्डी बताकर महिला को भरोसे में लिया और उनके झोले से असली रुपये लेकर चंपत हो गए। जब महिला ने रुमाल खोला तो उसमें नोटों की जगह कागज देखकर उनके होश उड़ गए। पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज की यह घटना लोगों को सतर्क करने वाली है।

महिला को झांसे में लेकर दो उचक्कों ने 50 हजार रुपये ठग लिए

सेंट्रल बैंक से रुपये निकालकर घर जा रही एक महिला को झांसे में लेकर दो उचक्कों ने 50 हजार रुपये ठग लिए हैं। इस घटना में बदमाशों ने महिला को कागज का बंडल थमाया और उसके झोले से असली रुपये लेकर फरार हो गए।

ठगी की शिकार महिला शमीमा खातून रोती-बिलखती शिकारपुर थाना पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। महिला ने बताया कि वह बैंक में रुपये निकालने आई थी। फार्म भरने के दौरान उसने वहां मौजूद एक युवक की मदद ली। इसी बीच दूसरा युवक भी उसके पास पहुंचा और बातचीत करने लगा।

रुपये निकालने के बाद दोनों उचक्के उसके पीछे लग गए। बैंक के दूसरी ओर सड़क पार बातचीत के दौरान उन्होंने महिला को रुमाल में बंधा कागज का बंडल थमा दिया। रुमाल थोड़ा खोलकर बदमाशों ने उसे रुपये होने का भरोसा दिलाया।

महिला उनके झांसे में आ गई। उचक्कों ने बंडल को उसके झोले में रखने के बहाने 50 हजार रुपये निकाल लिए और फरार हो गए। बाद में रुमाल खोलने पर उसमें केवल पांच सौ रुपये का एक नोट मिला।

थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। ठगों की पहचान की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बिहार के वीटीआर में पर्यटकों को अब बाघ के साथ दिखेंगे 'आसमान के सफाईकर्मी