विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नरकटियागंज में तीन दांत तोड़ने के बाद अब कार से कुचलने का प्रयास, दो लोग अस्पताल में भर्ती

Published: Mon, 12 Oct 2026 06:10 PM (IST)

नरकटियागंज के कृषि बाजार रोड में पुरानी रंजिश के चलते बाइक सवार दो लोगों को कार से कुचलने का प्रयास ...और पढ़ें

पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में घायलों का चल रहा इलाज।

पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में घायलों का चल रहा इलाज।

HighLights

  1. नरकटियागंज में पुरानी रंजिश में बाइक सवारों पर कार हमला।

  2. रामाशंकर कुशवाहा और मुखी पटेल गंभीर रूप से घायल हुए।

  3. पुलिस को सूचना मिली, आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई।

जागरण संवाददाता, नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। नगर के कृषि बाजार रोड में पुरानी रंजिश को लेकर बाइक सवार दो लोगों को कार से कुचलने का मामला सामने आया है। दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया।

एक जख्मी को रेफर किया गया बेतिया

चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एहसान फिरोज ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एक जख्मी को बेतिया रेफर किया गया है। घायलों की पहचान नंदपुर वार्ड संख्या चार निवासी रामाशंकर कुशवाहा और मुखी पटेल के रूप में हुई है।

घायल रामाशंकर कुशवाहा ने बताया कि वह सुबह बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रहा था। बाइक मुखी पटेल चला रहा था, जबकि वह पीछे बैठा था। इसी दौरान कृषि बाजार रोड में पीछे से आई एक कार ने उनकी बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

आरोप लगाया कि नंदपुर वार्ड चार निवासी राजबली यादव, शंभू यादव और शंभू यादव के पुत्र ने घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि पहले भी उसके साथ मारपीट कर तीन दांत तोड़ दिए गए थे।

उसके पुत्र को झूठे मामले में फंसाकर जेल भिजवाया गया था। शिकारपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। हालांकि अभी तक कोई आवेदन नहीं आया है। आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Bihar News : भारत से नेपाल ले जा रहे थे कपड़े, सीमा पर तस्करों का ट्रैक्टर ट्रॉली समेत माल जब्त