विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: 'हिंदू राष्ट्र बनाने की हो रही साजिश, सबक सिखाने को रहें तैयार'; नीतीश के मंत्री का BJP पर तीखा हमला

By Vinod RaoEdited By: Rajat Mourya
Published: Fri, 13 Oct 2023 07:07 PM (IST)

बिहार सरकार में अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री रत्नेश सदा ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। रत्नेश ...और पढ़ें

'हिंदू राष्ट्र बनाने की हो रही साजिश, सबक सिखाने को रहें तैयार'; नीतीश के मंत्री का BJP पर तीखा हमला
'हिंदू राष्ट्र बनाने की हो रही साजिश, सबक सिखाने को रहें तैयार'; नीतीश के मंत्री का BJP पर तीखा हमला

HighLights

  1. नीतीश के मंत्री रत्नेश सदा ने पीएम पर साधा निशाना
  2. रत्नेश सदा ने कहा कि आदिवासियों के हितों की बात का ढोंग कर रही केंद्र सरकार
  3. उन्होंने कहा कि मणिपुर में आदिवासियों को झेलना पड़ा केंद्र की दोहरी नीति का परिणाम

जागरण संवाददाता, बगहा। Bihar Minister Hindu Nation Remarks अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की साजिश में जुटी हुई है। यहां के मूल निवासी आदिवासी हैं। लेकिन आज तक उनके हितों की रक्षा के लिए केंद्र ने कभी कोई कदम नहीं उठाया। सतर्क रहने की जरूरत है, इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा को ऐसी पटखनी देनी है कि उसके सारे मंसूबों पर पानी फिर जाए।

बता दें रत्नेश सदा शुक्रवार की शाम बगहा के कदमहवा खेल मैदान में करमा-धरमा महोत्सव के उद्घाटन के बाद जन समूह को संबोधित कर रहे थे। पारंपरिक करमा-धरमा महोत्सव का उद्घाटन करने के बाद मंत्री सदा ने केंद्र पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मणिपुर में आदिवासी महिलाओं के साथ बर्बरता और फिर भड़की हिंसा से बड़ा प्रमाण क्या हो सकता है कि आज देश में कैसा माहौल है।

'हम कैसे मान लें कि मोदी सरकार आदिवासी समुदाय के साथ है'

उन्होंने आदिवासियों से एकजुट रहकर अपने हक के लिए आवाज बुलंद करने की अपील की। रत्नेश सदा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आदिवासियों का हितैषी बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जब नए संसद का उद्घाटन किया तो आदिवासी समाज से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अनदेखी करते हुए साधू संतों से संसद का उद्घाटन कराया। ऐसे में हम कैसे मान लें की मोदी सरकार आदिवासी समुदाय के साथ है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह थारुओं के उत्थान के लिए बिहार सरकार ने थरूहट विकास अभिकरण की स्थापना की। अब इसी तर्ज पर प्रावधानों को देखते हुए आदिवासी विकास अभिकरण की स्थापना की तैयारी की जा रही है। जिसके मूर्त रूप लेते ही आदिवासी भाइयों की रही-सही शिकायत भी दूर हो जाएगी।

स्टेडियम निर्माण के लिए 34 लाख रुपये की मंजूरी

सभा के दौरान चंपारण आदिवासी उरांव महासभा ने मंत्री को स्टेडियम निर्माण के लिए ज्ञापन सौंपा। जिस पर तत्काल सहमति जताते हुए सदा ने 34 लाख के आवंटन की घोषणा की। जिसका जन समूह ने स्वागत किया। सभा को वाल्मीकिनगर विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह, एमएलसी भीष्म सहनी, सिकटा विधायक वीरेंद्र गुप्ता, महासभा के अध्यक्ष द्रव्यान उरांव, पूर्व जिला पार्षद सुरेंद्र उरांव आदि ने भी संबोधित किया।

ये भी पढ़ें- Bihar News: सरकारी कर्मचारियों के हित में बिहार सरकार का बड़ा फैसला, 2016 से लंबित प्रमोशन का रास्ता साफ

ये भी पढ़ें- संजय झा ने याद दिलाए रेल मंत्री के रूप नीतीश कुमार के दिन, बोले- तब कम होती थी रेल दुर्घटनाएं और अब...