विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जब डिब्बे में नहीं मिला पेट्रोल तो बाइक की टंकी ही उखाड़कर पंप पहुंच गया युवक, बिहार का वीडियो वायरल

Published: Mon, 25 May 2026 02:07 PM (IST)

पश्चिम चंपारण में ईंधन की किल्लत से परेशान एक युवक ने पेट्रोल पंप पर डिब्बे में तेल न मिलने पर ...और पढ़ें

हरनाटांड़ में बाइक की टंकी में पेट्रोल डलवाता युवक। फोटो सौ. वायरल वीडियो

हरनाटांड़ में बाइक की टंकी में पेट्रोल डलवाता युवक। फोटो सौ. वायरल वीडियो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, हरनाटांड़ (पश्चिम चंपारण)। West Champaran Fuel Crisis: शहर हो या गांव, ईंधन के बढ़ते दाम और उसकी किल्लत ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।

बोतल या गैलन में तेल न मिलने से हाहाकार मचा हुआ है, लेकिन इस संकट के बीच हरनाटांड़ से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो सरकार के दावों की पोल खोल रही है।

पेट्रोल पंप कर्मियों द्वारा डिब्बे में पेट्रोल देने से मना किए जाने के बाद, एक युवक अपनी बंद पड़ी बाइक की टंकी ही खोलकर पंप पर तेल भरवाने पहुंच गया।

खेती-किसानी पर पड़ रहा असर

स्थानीय लोगों के अनुसार, डीजल की कमी का सीधा असर अब खेती पर भी दिख रहा है। पम्पिंग सेट और जेनरेटर चलाने के लिए किसानों को डीजल चाहिए, लेकिन उन्हें गैलन में तेल नहीं मिल रहा है।

Fuel crisis in india

छोटे किसान अपनी सिंचाई और दैनिक जरूरतों के लिए इसी पर निर्भर हैं। ईंधन के अभाव में खेतों की सिंचाई और बिजली कटौती के दौरान जेनरेटर का चलना मुश्किल हो गया है।

रास्ते में वाहन बंद होने पर बढ़ी मुसीबत

सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हो रही है जिनके वाहन बीच रास्ते में ही ईंधन खत्म होने से बंद हो जाते हैं। गाड़ी को धक्का देकर पेट्रोल पंप तक लाना हर बार संभव नहीं होता, लेकिन नियमों की वजह से उन्हें डिब्बे में थोड़ा पेट्रोल भी नहीं मिल पा रहा है।

प्रशासन से जल्द समाधान की मांग

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि स्थिति को जल्द सामान्य किया जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो इसका असर कृषि उत्पादन और आम जनजीवन पर व्यापक होगा।

एक युवक का बाइक की टंकी हाथ में लेकर पंप पहुंचना यह दर्शाता है कि आम आदमी इस ईंधन संकट से किस कदर जूझ रहा है।