विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पश्चिम चंपारण में दर्दनाक हादसा, आंगनबाड़ी केंद्र की दीवार गिरने से मासूम की मौत

Published: Fri, 23 Oct 2026 08:06 PM (IST)

Narkatiaganj News: पश्चिम चंपारण के वृंदावन गांव में आंगनबाड़ी केंद्र की जर्जर दीवार गिरने से पांच वर्षीय आयन आलम की ...और पढ़ें

मलबे में दबने से बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मलबे में दबने से बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

HighLights

  1. पश्चिमी चंपारण में आंगनबाड़ी केंद्र की जर्जर दीवार गिरी।

  2. खेल रहे पांच वर्षीय मासूम आयन आलम की मौत हुई।

  3. पुलिस घटना की जांच में जुटी, परिजनों में शोक।

जागरण संवाददाता, नरकटियागंज/सांठी (पश्चिमी चंपारण)। Bihar Child Accident: पश्चिम चंपारण के सांठी थाना क्षेत्र के धमौरा पंचायत स्थित वृंदावन गांव में शुक्रवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया।

यहां खेल रहे एक पांच वर्षीय मासूम बच्चे के ऊपर आंगनबाड़ी केंद्र की जर्जर चाहरदीवारी भरभराकर गिर गई। मलबे में दबने से बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

केंद्र बंद कर लौटीं

मृतक बच्चे की पहचान वृंदावन गांव निवासी एलामुद्दीन के पांच वर्षीय पुत्र आयन आलम के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, वृंदावन स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 143 की सेविका अंबारी खातून और सहायिका शीला देवी ताला बंद कर अपने घर जा चुकी थीं। इसी दौरान कुछ बच्चे केंद्र की दीवार के पास खेल रहे थे।

मलबे में दबा

अचानक से आंगनबाड़ी केंद्र की पुरानी और जर्जर चाहरदीवारी ढह गई, जिसकी चपेट में आने से आयन आलम मलबे के नीचे दब गया।

दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े। ग्रामीणों ने आपसी मदद से ईंटें हटाकर बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थीं।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही सांठी थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में फिलहाल किसी की तरफ से कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है, आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बिहार के जमुई में सनसनी: बच्चे की मौत के बाद महिला पर भूत-प्रेत का शक, बेरहमी से उतारा मौत के घाट