बेतिया नगर की सुरक्षा पर मंथन, संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी पुलिस गश्ती, जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक
बेतिया के नवागत थानाध्यक्ष विनय कुमार ने जनप्रतिनिधियों के साथ नगर की सुरक्षा व्यवस्था पर बैठक की। इसमें संवेदनशील और ...और पढ़ें

थानाध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों से पुलिस के साथ समन्वय बनाकर अपराध नियंत्रण में सहयोग की अपील की।
जागरण संवाददाता, बेतिया (पश्चिम चंपारण)। Bettiah City Security: बेतिया नगर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रविवार को नगर थाना के नवागत थानाध्यक्ष विनय कुमार ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
बैठक में नगर की सुरक्षा, पुलिस गश्ती और मोहल्लों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई। थानाध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों से पुलिस के साथ समन्वय बनाकर अपराध नियंत्रण में सहयोग की अपील की।
थानाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि नगर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में नियमित पुलिस गश्ती कराई जाएगी।
उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि मोहल्लों में किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
बैठक में पार्षदों ने कई मोहल्लों में शाम के बाद पुलिस गश्ती बढ़ाने की जरूरत बताई। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से भी थानाध्यक्ष को अवगत कराया।
थानाध्यक्ष ने समस्याओं को सुनने के बाद ठोस कार्रवाई का भरोसा दिया। बैठक में इंद्रजीत यादव, कुमार गौरव उर्फ रिंकी गुप्ता, अरुण कुमार, सरफराज अहमद, राजकुमार, पप्पू समेत अन्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के इंजन में मिला महिला का कटा सिर, बोकारो स्टेशन पर मचा हड़कंप
