विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार भूमि अभिलेख पोर्टल से नामांतरण दस्तावेज गायब, पश्चिमी चंपारण में सरकारी अभियान को झटका

Published: Wed, 07 Oct 2026 04:57 PM (IST)

Bihar Land Records Portal News: पश्चिमी चंपारण के भितहा अंचल में भूमि अभिलेख पोर्टल पर नामांतरण (दाखिल-खारिज) अभिलेख उपलब्ध नहीं ...और पढ़ें

पोर्टल पर जानकारी नहीं होने से जमीन मालिकों और रैयतों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इंटरनेट मीडिया

पोर्टल पर जानकारी नहीं होने से जमीन मालिकों और रैयतों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इंटरनेट मीडिया

संवाद सूत्र, भितहा (पश्चिमी चंपारण)। West Champaran Bhitaha Mutation Records: बिहार सरकार और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग एक ओर पेपरलेस वर्क और डिजिटल सुविधाओं के दावे कर रहा है।

वहीं दूसरी ओर भितहा अंचल में भूमि अभिलेख पोर्टल पर नामांतरण (दाखिल-खारिज) अभिलेख ही उपलब्ध नहीं हैं। इस स्थिति के कारण क्षेत्र के जमीन मालिकों और रैयतों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ऑनलाइन नकल की समस्या

रैयतों का कहना है कि जब वे नामांतरण अभिलेख की नकल पाने के लिए भूमि अभिलेख पोर्टल पर प्रयास करते हैं, तो कोई जानकारी नहीं मिलती।

भितहा अंचल के किसी भी मौजे का डेटा अपलोड न होने के कारण डिजिटल डाउनलोड संभव नहीं हो पा रहा है। इसके साथ ही ऑफलाइन माध्यम से भी नकल नहीं मिल पा रही है।

पड़ोसी अंचलों में सुविधा

जमीन से जुड़े जरूरी कामों के लिए दस्तावेज न मिलने से रैयत सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।

भितहा के समीपवर्ती मधुबनी और ठकराहा अंचल के सभी मौजों का डेटा पोर्टल पर पहले ही अपलोड किया जा चुका है। वहां के लोगों को घर बैठे ऑनलाइन नकल मिल रही है, जिससे स्थानीय रैयतों में भारी नाराजगी है।

अंचलाधिकारी का आश्वासन

स्थानीय रैयतों ने अंचल प्रशासन और संबंधित विभाग से भितहा के सभी मौजों के अभिलेख जल्द अपलोड करने की मांग की है।

इस संबंध में अंचलाधिकारी अमरदीप कुमार ने बताया कि दस दिन पहले ही पत्र भेजकर जिला अपर समाहर्ता (एडीएम) से भितहा अंचल के सभी मौजों का नामांतरण अभिलेख पोर्टल पर अपलोड कराने का अनुरोध किया गया है।

यह भी पढ़ें- बिहार में भूमि अभिलेखों का विशेष शुद्धिकरण अभियान, उत्तराधिकार नामांतरण भी मुफ्त