बिहार में यहां रविवार नहीं, शुक्रवार को ही बंद रहें स्कूल, छुट्टी का दिन बदलने पर विरोध
बगहा के एक प्लस टू विद्यालय में शुक्रवार की छुट्टी रद कर रविवार को अवकाश करने पर स्थानीय लोगों ने ...और पढ़ें

यहां शुक्रवार को अवकाश और रविवार को विद्यालय का संचालन होता था।
HighLights
बगहा के प्लस टू विद्यालय में छुट्टी का दिन बदला गया।
स्थानीय लोगों ने शुक्रवार की छुट्टी रद करने पर आपत्ति जताई।
अधिकारियों के निर्देश पर रविवार को अवकाश रखने का निर्णय।
संवाद सहयोगी, बगहा (पश्चिम चंपारण)। बगहा एक प्रखंड की कोल्हुआ चौतरवा पंचायत स्थित प्लस टू विद्यालय शुक्रवार को खुलने पर स्थानीय लोगों ने एतराज जताया। स्थापना काल से यहां शुक्रवार को अवकाश और रविवार को विद्यालय का संचालन होता था।
वरीय अधिकारियों के आदेश के बाद प्रधानाध्यापक कुमार गौरव ने पहली बार शुक्रवार को विद्यालय खोला। व्यवस्था में अचानक बदलाव से स्थानीय बस्ती में नाराजगी है।
विद्यालय खुलने की सूचना पर उपमुखिया अब्बास आलम, रोमान खान, मंजर हसन, शेख रहमान, हाफिजुल्लाह खान समेत दर्जनों लोग पहुंचे। उन्होंने शुक्रवार को विद्यालय खोलने पर आपत्ति जताई और प्रधानाध्यापक से सवाल किया।
कुमार गौरव ने बताया कि विद्यालय अध्यक्ष और बगहा विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम सिंह के अनुसार, कक्षा एक से आठ तक के उर्दू विद्यालयों में शुक्रवार को अवकाश रहता है। उच्च और प्लस टू विद्यालय उर्दू विद्यालयों की श्रेणी में नहीं आते, इसलिए शुक्रवार को खुलेंगे और रविवार को अवकाश रहेगा।
स्थानीय लोगों ने कहा कि विद्यालय अल्पसंख्यक बहुल बस्ती में है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के लिए बच्चे और बड़ी संख्या में लोग मस्जिदों में जाते हैं। इसी कारण विद्यालय में शुक्रवार को छुट्टी रहती थी। उनका कहना है कि अचानक नियम बदलने से दिनचर्या और बच्चों की सुविधा प्रभावित हो सकती है।
प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पूरण शर्मा ने बताया कि विधायक की ओर से शुक्रवार को विद्यालय खोलने की बात कही गई थी। जिला शिक्षा पदाधिकारी से भी मौखिक निर्देश मिला है और इस संबंध में पत्र जारी हुआ है, जो संबंधित उच्च और प्लस टू विद्यालयों को दिया जाएगा।
उनके अनुसार, सभी उच्च एवं इंटर विद्यालय उर्दू विद्यालय नहीं हैं। विभागीय आदेश के तहत शुक्रवार को विद्यालय चलाने और रविवार को अवकाश रखने की व्यवस्था लागू की जा रही है।
यह भी पढ़ें- Samastipur News : पूसा में 20 नवंबर को जुटेंगे कृषि के होनहार, 1000 से अधिक छात्रों को मिलेगी उपाधि
