बेतिया में शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, 6 धंधेबाजों को किया गया गिरफ्तार
बेतिया के योगापट्टी थाना क्षेत्र के रुदलपुर गांव में शराब धंधेबाजों ने छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला कर ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर
HighLights
योगापट्टी में शराब धंधेबाजों ने पुलिस टीम पर हमला किया।
हमलावरों ने जब्त की गई शराब पुलिस से छीनी।
पुलिस ने छह संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
जागरण संवाददाता, बेतिया। योगापट्टी थाना क्षेत्र के रुदलपुर गांव में सोमवार की रात शराब धंधेबाजों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने दो घरों से जब्त शराब भी पुलिस से छीन लिया। घटना में कुछ पुलिसकर्मियों को मामूली चोट आई है।
पुलिस सोमवार की रात करीब सात बजे शराब बिक्री की गुप्त सूचना पर छापेमारी करने गई थी। मामले में पुलिस संदिग्ध तीन महिला और तीन पुरुष हमलावरों को हिरासत में ली है, उनसे पूछताछ किया जा रहा है।
इस मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि रूदलपुर गांव के दो घरों में अवैध रूप से शराब की बिक्री हो रही है।
छापामारी के दौरान हुआ हमला
सूचना पर पुलिस की एक टीम छापेमारी करने गांव में गई। हालांकि रास्ता संकरी होने के कारण पुलिस को अपनी गाड़ी थोड़ी दूर पहले ही छोड़ना पड़ा।
गांव में पहुंचने पर पुलिस घरों से थोड़ी मात्रा में देशी शराब बरामद की। इसी दौरान ग्रामीण उग्र हो गए और पुलिस पदाधिकारी और जवानों से उलझ धक्का मुक्की करने लगे।
महिलाओं को आगे कर पुलिस टीम पर हमला कर दिया। स्थिति को नजाकत देख पुलिस को पीछे हटना पड़ा। फिर अन्य पुलिसकर्मियों को बुलाया गया।
पुलिस दोबारा गांव में गई और छापेमारी कर छह लोगों को हिरासत में लेकर थाना आई। फिलहाल इस मामले में पुलिस कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है।
सदर टू एसडीपीओ राकेश कुमार भास्कर ने बताया कि मामले में विस्तृत जानकारी लेने के बाद मीडिया से साझा किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- मोतिहारी में भू-माफिया के घर पुलिस का छापा, भारी मात्रा में हथियार और नकदी बरामद; ₹15 करोड़ से अधिक की संपत्ति
