विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेतिया में दाखिल-खारिज की सुनवाई बनी अखाड़ा, राजस्व अधिकारी के कमरे में दो पक्षों में मारपीट

Published: Mon, 21 Sep 2026 05:21 PM (IST)

बेतिया के सदर अंचल कार्यालय में दाखिल-खारिज आवेदन की सुनवाई के दौरान दो पक्षों में हाथापाई हो गई, जिससे अफरातफरी ...और पढ़ें

पश्चिम चंपारण के बेतिया अंचल कार्यालय में मारपीट के बाद पहुंची पुलिस।

पश्चिम चंपारण के बेतिया अंचल कार्यालय में मारपीट के बाद पहुंची पुलिस।

जागरण संवाददाता, बेतिया (पश्चिम चंपारण)। सदर अंचल कार्यालय में सोमवार को दाखिल-खारिज आवेदन पर आपत्ति की सुनवाई के दौरान उस समय अफरातफरी मच गई, जब दोनों पक्ष आपस में उलझ गए।

मामला इतना बढ़ गया कि राजस्व अधिकारी के कक्ष में ही दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इस घटना की सूचना तत्काल डायल 112 को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर मुफस्सिल थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

हिरासत में लिए गए युवक की पहचान बरवत परसराइन निवासी लक्ष्मण कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मण कुमार की मां बिंदु देवी के नाम से दाखिल-खारिज का आवेदन अंचल कार्यालय में समर्पित था।

कर्मचारी की रिपोर्ट के आधार पर इस संबंध में आम सूचना प्रकाशित की गई थी। इसके बाद एक पक्ष की ओर से आपत्ति दर्ज कराई गई। आपत्ति आवेदन के आलोक में पिछले करीब दो माह से मामले की सुनवाई चल रही थी।

सोमवार को पुनः सुनवाई राजस्व अधिकारी प्रियंका के कक्ष में हो रही थी। इसी दौरान दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए और मारपीट शुरू हो गई।

बीच-बचाव करने पहुंचे कुछ अन्य लोगों को भी हल्की चोटें की बात कही जा रही है। घटना के बाद अंचल प्रशासन ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर एक युवक को हिरासत में लिया और उसे मुफस्सिल पुलिस को सौंप दिया है।

घटना की सूचना मिली है। अंचल अधिकारी से प्रतिवेदन मांगा गया है। सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य वीडीयो फुटेज की मांग की गई है। दोषी के विरुद्ध् विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता, पश्चिम चंपारण

यह भी पढ़ें- दरभंगा में 30 लाख की जमीन का 2.38 लाख रेट, भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों ने उठाए सवाल