विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में फिल्मी अंदाज में करोड़ों की लूट, जाते-जाते दी फिल्मी धमकी, यह तो ट्रेलर है

Published: Wed, 18 Nov 2026 06:39 PM (IST)

बेतिया में दिनदहाड़े एक आभूषण शोरूम में आठ हथियारबंद अपराधियों ने करोड़ों की लूट को अंजाम दिया, कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बनाकर सीसीटीवी तोड़े।

लूट की घटना के बाद पहुंची पुलिस व स्थानीय लोेग।

लूट की घटना के बाद पहुंची पुलिस व स्थानीय लोेग।

HighLights

  1. बेतिया में दिनदहाड़े आभूषण शोरूम में करोड़ों की लूट।

  2. आठ हथियारबंद अपराधियों ने कर्मचारियों को बंधक बनाया।

  3. लूट के बाद अपराधियों ने फिर आने की धमकी दी।

जागरण संवाददाता, बेतिया (पश्चिम चंपारण)। दिन के करीब 12:30 बजे थे। रोज की तरह एनएच पर वाहनों की आवाजाही जारी थी। सुप्रिया रोड के सारे दुकान खुले थे। हर ओर चहल-पहल थी। इसी बीच तीन बाइक पर सवार आठ अपराधी शोरूम के सामने पहुंचे और अपनी बाइक पार्क कर दिया।

ग्राहक की तरह तीन भीतर प्रवेश किए और पिस्टल निकाल शोरूम के प्रथम तल पर मौजूद कर्मचारियों को कब्जे में ले लिया। इसके बाद अन्य अपराधी भी प्रवेश कर गए। सभी के हाथ में पिस्टल था। कर्मचारी डर के मारे थर थर कांपने लगे।

अपराधियों ने कर्मचारियों को एक लाइन में खड़ा कर दिया उनका मोबाइल फोन छीन लिया। शोरूम में मौजूद दो-तीन ग्राहको और कर्मचारियों का प्लास्टिक की रस्सी से हाथ बांध दिया।

सीसीटीवी कैमरा को क्षतिग्रस्त कर ग्राहक नगर की मिर्जा टोला निवासी शुभम कुमार और रामू कुमार प्रसाद का मोबाइल फोन फर्श पर पटक तोड़ दिया। दो-तीन अपराधी ऊपरी तल्ले पर गए और वहां मौजूद दो-तीन कर्मचारियों को भी बंधक बना लिया।

सुरक्षा गार्ड विरोध करने कोशिश किया तो हथियार के बट से उसके सिर पर प्रहार कर दिया। इसके बाद अपराधी शोकेस में रखे आभूषणों को बैग में रखने लगे।

करीब 20 मिनट तक लूटपाट करने के बाद सारे अपराधी फरार हो गए। पटना के समय शोरूम के निचले तल्ले पर छह सात और ऊपरी तल्ले पर दो-तीन कर्मचारी थे। चर्चा है कि जाते-जाते अपराधियों ने धमकी दिया कि यह तो अभी ट्रेलर है। हम फिर आएंगे फिल्म अभी बाकी है।

5 घंटे तक शोरूम में मौजूद रहे डीआईजी

घटना की सूचना के बाद डीआईजी और एसएसपी शोरूम में पहुंचे। डीआईजी करीब 1:30 बजे शोरूम में पहुंचे। डीआईजी और एसएसपी करीब पांच घंटे तक शोरूम में रहे। इस दौरान कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ हुई। सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया। शाम छह बजे तक डीआईजी शोरूम में ही है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री के आवास के समीप हुई वारदात

शोरूम से करीब 100 मीटर की दूरी पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सह बेतिया विधायक रेणु देवी का आवास है। घटना की सूचना पर रेनू देवी भी शोरूम में पहुंची और पूछताछ की। उन्होंने कहा कि अपराधी हर हाल में पकड़े जाएंगे। पुलिस जांच कर रही है।

आभूषण के शोरूम के आसपास भी कई समान शोरूम और अस्पताल, होटल आदि है। दिनदहाड़े हुई लूट की इस वारदात से लोगों में ताकत का माहौल है। लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

हाई अलर्ट पर रहा पूरा जिला

लूट की सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई। जिले के सारे थाने को अलर्ट कर दिया गया। जगह-जगह पुलिस जांच लगा दी गई। वाहनों की तलाशी और जांच होने लगी। हालांकि अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस की अलग-अलग टीम अपराधियों की धर पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें- Bihar Crime : बेतिया में दिनदहाड़े करीब 40 करोड़ की लूट, 8 हथियारबंद बदमाशों ने गोल्ड शोरूम को बनाया निशाना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।