'पैसे दो, नहीं तो गलत मुकदमे में फंसाकर जेल भेज देंगे', बगहा उत्पाद टीम ने धमकी देकर छीने 1 लाख
बगहा में उत्पाद विभाग की टीम पर मारपीट कर जबरन पैसे छीनने का आरोप लगा है। पीड़ित पिता ने एसपी ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड तस्वीर
HighLights
उत्पाद विभाग टीम पर मारपीट, जबरन वसूली का आरोप।
झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर पैसे छीने।
पीड़ित पिता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई।
संवाद सूत्र, बगहा। सेमरा थाना क्षेत्र के पचगांवा निवासी राजेश केवट ने अपने पुत्र सचिन केवट व उसके दोस्त अनुराग कुमार से उत्पाद विभाग की टीम पर मारपीट कर जबरन एक लाख रुपये छीनने का आरोप लगाते हुए एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
दिए गए आवेदन में राजेश केवट ने बताया कि उनका पुत्र सचिन कुमार उम्र 18 वर्ष व अनुराग कुमार उम्र 16 वर्ष, पिता राजेंद्र केवट बीते दो जून की रात्रि लगभग दस बजे अपने रिश्तेदार पड़रौना से 65 हजार रुपये के वापस घर आ रहे थे।
दोनों को जबरदस्ती में गाड़ी में बैठाया
वाल्मीकिनगर के मदनपुर चेकपोस्ट पांच लोग रमेश यादव, मोतीलाल सहनी सिपाही, मनोज यादव ड्राइवर तथा रंजीत कुमार सिंह सिपाही जो उत्पाद विभाग के हैं। इनके द्वारा बाइक रोककर पूछताछ की। इनके द्वारा बताया कि वे अपने रिश्तेदार के यहां से आ रहे हैं।
लेकिन, दोनों को जबरदस्ती में गाड़ी में बैठा लिया गया। तथा ध्रुव टॉकीज के पास लाकर रामायण यादव गाली देते हुए बोला कि इनकी तलाशी लो। कहीं ये शराब तो नहीं लिया है। जांच में जब कुछ नहीं मिला उनके पास रिश्तेदारी से मिले 65 हजार रुपये लेकर मारपीट करने लगे। तथा 40 हजार रुपये और मांग करने लगे।
गलत मुकदमे में फंसाने की धमकी
बोले की अगर तुम लोग पैसा नहीं दिया तो तुम्हें गलत मुकदमे में फंसा कर जेल भेजवा देंगे। मारपीट से भयभीत फोन पे से एक बाहर में 20 हजार व दूसरे बार में 15 हजार रुपये कुल 35 हजार रुपये सिपाही नीरज यादव के मोबाइल पर पैसा भेजा गया।
तब इन लोगों ने दोनों बच्चों को छोड़ा। पीड़ित ने एसपी को आवेदन देते हुए न्याय की गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
