विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बगहा में सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर दिखाई दबंगई, अब Video Viral होने के बाद एक्शन में पुलिस

By Vinod RaoEdited By: Dharmendra Singh
Published: Wed, 23 Sep 2026 12:23 PM (IST)

बगहा में सोशल मीडिया पर हथियार लहराने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने ...और पढ़ें

HighLights

  1. बगहा में युवक ने सोशल मीडिया पर हथियार लहराया।

  2. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक को पकड़ा।

  3. पुलिस हथियार के स्रोत और वीडियो की जांच कर रही।

जागरण संवाददाता, बगहा (पश्चिम चंपारण) । सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर दबंगई दिखाना एक युवक को भारी पड़ गया। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होते ही पुलिस सक्रिय हुई और जांच के बाद युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

मामला चौतरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पतिलार गांव का है। पुलिस अब वीडियो में दिख रहे हथियार के साथ ही युवक के पास उसके पहुंचने के स्रोत की भी पड़ताल कर रही है।

वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस

पुलिस के अनुसार, इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित होने की सूचना मिली थी। इसमें एक युवक हाथ में हथियार लेकर उसे लहराता दिखाई दे रहा था।

वीडियो सामने आने के बाद चौतरवा थाना पुलिस ने उसकी जांच शुरू की। पुलिस टीम ने वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान के लिए स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई।

जांच में सामने आया युवक का नाम

जांच के दौरान वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान लक्ष्मीपुर पतिलार गांव निवासी हीरामन यादव के पुत्र बाला धन यादव के रूप में हुई।

पहचान सुनिश्चित होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे वीडियो और हथियार के संबंध में पूछताछ कर रही है।

हथियार कहां से आया, इसकी पड़ताल

पुलिस के सामने अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि वीडियो में दिखाई दे रहा हथियार युवक के पास कहां से आया। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।

इसके साथ ही वीडियो कब और किस परिस्थिति में बनाया गया था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस वीडियो से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल कर रही है।

अन्य पहलुओं की भी जांच

एसडीपीओ निहार भूषण ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद युवक को गिरफ्तार किया गया है।

हथियार कहां से लाया गया था और वीडियो बनाने के पीछे क्या कारण था, समेत अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस वीडियो में दिख रहे हथियार की भी जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें- गोपालगंज में स्कूल परिसर में शिक्षक से मारपीट का वीडियो वायरल, छात्राओं को कार से घुमाने की चर्चा

यह भी पढ़ें- गया में हथ‍ि‍यार के साथ मुख‍िया का वीड‍ियो वायरल, FIR के बाद बोले- वह तो ख‍िलौना था