विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पश्चिमी चंपारण के अनुमंडलीय अस्पताल के नए भवन की निविदा प्रक्रिया पूरी, 40 करोड़ से बनेगा आधुनिक परिसर

Published: Fri, 17 Apr 2026 05:27 PM (IST)

बगहा अनुमंडलीय अस्पताल के नए भवन निर्माण की निविदा प्रक्रिया पूरी हो गई है। लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, बगहा। अनुमंडलीय अस्पताल बगहा के नए भवन निर्माण की दिशा में बड़ी पहल करते हुए निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से यहां तीन मंजिला अत्याधुनिक अस्पताल भवन का निर्माण किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, पूर्व में जारी निविदा प्रक्रिया को रद कर नई प्रक्रिया अपनाई गई थी, जो अब सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है। इस परियोजना को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

विधायक राम सिंह व एमएलसी भीष्म सहनी ने विधानसभा और विधान परिषद में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। नए भवन के निर्माण से पहले पुराने और जर्जर अस्पताल भवनों को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

हालांकि पूर्व के पीएचसी भवन तथा वरीय चिकित्सक डॉ. एसपी अग्रवाल के आवास को फिलहाल सुरक्षित रखा गया है। एक कक्ष, जिसे दो दशक पूर्व सीबीआई द्वारा सील किया गया था, उसके भविष्य को लेकर अभी भी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. एके तिवारी ने बताया कि नया भवन पूरी तरह आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। तीन मंजिला इस भवन में मरीजों और चिकित्सा कर्मियों की सुविधा के लिए लिफ्ट की व्यवस्था की जाएगी।

साथ ही बेहतर उपचार के लिए आवश्यक सभी आधुनिक उपकरण और संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि डायलिसिस मशीन पहले से उपलब्ध है, लेकिन भवन और कक्ष की कमी के कारण उसका उपयोग शुरू नहीं हो सका है। वहीं अल्ट्रासाउंड मशीन भी तैयार है, जिसे जल्द चालू किया जाएगा।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। नए अस्पताल भवन के निर्माण से न सिर्फ इलाज की व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि मरीजों को आधुनिक और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं भी मिल सकेंगी।

यह भी पढ़ें- अररिया में दो माह की गर्भवती महिला की बेरहमी से हत्या, ससुर पर लगा आरोप

यह भी पढ़ें- सारण में खीरे की खेती से किसानों की बदली तकदीर, खेतों में लौटी खुशहाली