विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दाखिल खारिज और परिमार्जन में आएगी तेजी, बगहा अंचल को मिले 10 प्रशिक्षित राजस्व अमीन

By Abu Sabir Edited By: Ajit kumar
Published: Fri, 20 Nov 2026 09:05 PM (IST)

राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल के कारण दाखिल खारिज और परिमार्जन जैसे महत्वपूर्ण कार्य ठप हैं। इस समस्या से निपटने के लिए बगहा अंचल को 10 नए प्रशिक्षित राजस्व अमीन मिले हैं, जिससे लंबित कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।

सरकार की पहल पर राजस्व अमीनों को दाखिल खारिज और परिमार्जन सहित राजस्व कार्यों की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया है।

सरकार की पहल पर राजस्व अमीनों को दाखिल खारिज और परिमार्जन सहित राजस्व कार्यों की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया है।

HighLights

  1. राजस्व कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार जारी है।

  2. दाखिल खारिज, परिमार्जन जैसे कार्य ठप पड़े हैं।

  3. बगहा अंचल को 10 प्रशिक्षित राजस्व अमीन मिले।

संवाद सहयोगी, बगहा (पश्चिमी चंपारण)। Dakhil Kharij Parimarjan Update: अपनी 17 सूत्री मांगों को लेकर राजस्व कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है।

12 अक्टूबर से लगातार चौथी बार शुरू हुई इस हड़ताल के कारण दाखिल खारिज, परिमार्जन, भूमि मापी, एलपीसी और अतिक्रमण हटाओ अभियान जैसे काम ठप हैं।

इससे किसानों और भूमि धारकों को परेशानी हो रही है, जिससे निपटने के लिए प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था की है।

प्रशिक्षित अमीनों की तैनाती

सरकार की पहल पर राजस्व अमीनों को दाखिल खारिज और परिमार्जन सहित राजस्व कार्यों की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद बगहा अंचल को 10 अतिरिक्त राजस्व अमीन उपलब्ध कराए गए हैं। ये अमीन हड़ताल के चलते लंबित पड़े राजस्व संबंधी कार्यों के निष्पादन में सहयोग करेंगे।

हल्का आवंटन और निर्देश

अंचलाधिकारी रवि भूषण गौरव ने बताया कि 10 प्रशिक्षित अमीन मिलने और पूर्व से दो अमीन उपलब्ध रहने से अब अंचल में कुल 12 अमीन कार्यरत रहेंगे।

इनकी संख्या हड़ताल पर गए राजस्व कर्मचारियों के बराबर है और हल्का आवंटित कर लंबित व नए आवेदनों के निष्पादन की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। अमीनों को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।