बाबा साहेब ने पूरा जीवन गरीबों के उत्थान के लिए लगा दिया
बगहा। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की 130 वी जयंती दिवस पर भाजपा बगहा नगर मंडल के बैनर तल
बगहा। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की 130 वी जयंती दिवस पर भाजपा बगहा नगर मंडल के बैनर तले उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया।
भाजपा जिला महामंत्री भूपेंद्र नाथ तिवारी ने बाबा साहेब की महामानव की संज्ञा दी तथा उनके द्वारा गरीबों, दलितों एवं वंचितों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों की सराहना की। भाजपा नगर अध्यक्ष विजय कुमार साहू ने बाबा साहेब के सिद्धांत पालन करने की प्रतिज्ञा ली। श्री साहू ने कहा कि बाबा साहब ने अपना पूरा जीवन ही गरीब, दलितों के उत्थान के लिए लगा दिया। भारतीय संविधान के रचयिता भी वहीं है। जदयू किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने उस समय उनके द्वारा उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने के बाद आने के बाद देश को संवारने, सुधारने सहित दलितों , वंचितों के हम के लिए आवाज बुलंद करने के लिए साधू वाद दिया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला के महामंत्री अचिन्त्य कुमार लल्ला,, जिला कार्यसमिति सदस्य विजय कुमार गुप्ता, चुनाव सेल संयोजक अमरेश श्रीवास्तव,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुजीत चौरसिया, बगहा नगर मंडल महामंत्री अनिल यादव, शैलेश दुबे , नगर मंडल उपाध्यक्ष रणधीर सिंह,दीपू जयसवाल, समर कुमार, अंजन तिवारी, सुनील कुमार, शिवम गुप्ता, दीपक सिंह,बगहा नगर मंडल आईटी सेल संयोजक शुभम पांडे आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। एससी-एसटी कर्मचारी संघ, महादलित परिसंघ (राष्ट्रीय), आंबेडकर विचार मंच, बौद्ध विहार सहित आंबेडकर प्रेमियों ने किया माल्यार्पण :
भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 130वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।
कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करते हुए अपर लोक अभियोजक बगहा व्यवहार न्यायालय जितेंद्र भारती, बीडीओ बगहा दो प्रणव कुमार गिरि, सीओ बगहा दो राकेश कुमार, बीडीओ बगहा दो (अतिरिक्त) विजय कुमार यादव ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित किया।
बीडीओ ने कहा कि प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित आंबेडकर की प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण व निर्माण कार्य शीघ्र आरम्भ होगा। इसके पूर्व एससीएसटी कर्मचारी संघ, बगहा दो प्रखंड इकाई द्वारा प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण हेतु ज्ञापन भी सौंपा गया। बिहार राज्य अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी संघ के जिला सचिव जयप्रकाश ''प्रकाश'', प्रखंड अध्यक्ष शैलेश पासवान, तिरेन्द्र राम ने कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव के विचार, उनके आदर्श और उनका व्यक्तित्व हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है।
बगहा के प्रचार सचिव/ मीडिया प्रभारी सह महादलित परिसंघ (राष्ट्रीय) के बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार ''राउत'' ने कहा कि बाबा साहब ने सामाजिक अन्याय, अमानवीय घटना के विरुद्ध संघर्ष किया।
मौके पर धर्मेन्द्र भारती, मैनेजर पासवान, लालबचन राम, घनश्याम प्रसाद बादल, हृदया कुमारी, तरुण कुमार, तिरेन्द्र राम, भजु राम, उमेश राम, हीरालाल शास्त्री, जोखू राम, मंटू दास, प्रमोद राम, विजय किशोर राम, बिल्लू कुमार, राजेंद्र राम, रमेश राम, राकेश कुमार राम, ध्रुपनारायण राम, शशि कुमार आदि उपस्थित थे।