18 बच्चों की उपस्थिति में बनती है 40 की हाजिरी
बेतिया। प्रखंड क्षेत्र के अहवर मंझरिया पंचायत की गिद्वौरा टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों पर अनियमितता पाई गई। केंद्र संख्या 15 में 18 बच्चे व 132 में 24 बच्चे उपस्थित थे। उपस्थिति पंजिका में 40 व 34 बच्चों की उपस्थिति बनी हुई थी।
बेतिया। प्रखंड क्षेत्र के अहवर मंझरिया पंचायत की गिद्वौरा टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों पर अनियमितता पाई गई। केंद्र संख्या 15 में 18 बच्चे व 132 में 24 बच्चे उपस्थित थे। उपस्थिति पंजिका में 40 व 34 बच्चों की उपस्थिति बनी हुई थी। वहीं, सोमवार को जागरण संवाददाता ने 12:00 बजे दोनों आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच की। आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 15 की सेविका नीलम कुमारी बिना ड्रेस में थी। बच्चों को पढ़ा भी नहीं रही थी। सहायिका के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि इस केंद्र पर सहायिका नहीं है। जबकि समेकित बाल विकास परियोजना के बोर्ड पर सिमति देवी का नाम लिखा हुआ है। इस केंद्र पर बच्चों का भोजन भी नहीं बना था। सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्र पर कुपोषण दूर करने के लिए सभी बच्चों को पोष्टिक भोजन देने की योजना चला रखी है। इसके बाद भी केंद्र पर भोजन नहीं बनता है और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी नहीं दी जा रही है। बता दें कि सोमवार, बुधवार, शनिवार को खिचड़ी, 160 ग्राम प्रति बच्चा, मंगलवार को रसियाव 140 ग्राम प्रति बच्चा, गुरुवार को हलवा 130 ग्राम प्रति बच्चा, शुक्रवार को पुलाव 155 ग्राम प्रति बच्चा देना है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के कई आंगनबाड़ी केंद्रों पर साप्ताहिक पूरक पोषाहार बनता ही नही है। गिद्धौरा की आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 132 की सेविका माया देवी गणवेश में थी। इनके यहां सोमवार को खिचड़ी बनी थी। इस केंद्र पर सहायिका अनुपस्थित पायी गई।