विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मां टीचर, पापा एसडीपीओ और बेटा बना एसडीसी; अब IAS पर है अरविंद रंजन की नजर

Published: Mon, 22 Jun 2026 03:07 PM (IST)

बेतिया के मिर्जा टोली निवासी अरविंद रंजन ने बीपीएससी में 355वीं रैंक हासिल कर एसडीसी का पद प्राप्त किया है, जिससे परिवार और मोहल्ले में खुशी का माहौल है।

मां टीचर, पापा एसडीपीओ और बेटा बना एसडीसी; अब IAS पर है अरविंद रंजन की नजर

मां टीचर, पापा एसडीपीओ और बेटा बना एसडीसी; अब IAS पर है अरविंद रंजन की नजर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, बेतिया। शहर के मिर्जा टोली निवासी इंद्रजीत बैठा के बड़े पुत्र अरविंद रंजन ने बीपीएससी में अपना परचम लहराते हुए एसडीसी पद को प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे मोहल्ले में खुशी का माहौल है।

रिजल्ट आने के बाद रविवार को बैंड बाजे के साथ अरविंद रंजन का भव्य स्वागत किया गया। मिठाइयां बांटी गई और मोहल्ले में खुशी का जश्न मनाया गया। गुलदस्ता, अंगवस्त्र मिठाई खिलाकर मोहल्ले के हर एक लोग एवं शुभचिंतकों ने बधाइयां दी।

दिल्ली से किया ग्रेजुएशन

अरविंद रंजन ने बताया कि मैकेनिकल इंजीनियरिंग में उन्होंने दिल्ली से ग्रेजुएशन किया। उसके बाद बीएससी की तैयारी की। वर्ष 2024 में उनकी पहली पोस्टिंग रेवेन्यू ऑफिसर के रूप में हुई।

बीपीएससी में 355वां रैंक, बन गए एसडीसी

उन्होंने नौकरी करते हुए अपनी पढ़ाई जारी रखी। 70वीं बीपीएससी की परीक्षा दी और 355वां रैंक प्राप्त कर अब वे एसडीसी बन गए हैं। हालांकि, उनका असली मुकाम यूपीएससी है। वे आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं।

अरविंद रंजन की माता सीता कुमारी वर्तमान में शहर के छावनी स्थित मध्य विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं, जबकि पिता बांका में एसडीपीओ के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं।

अरविंद रंजन ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता एवं शुभचिंतकों को दिया है। बधाई देने वालों में कन्हैया कुमार, अमित कुमार, राहुल कुमार, मदन कुमार, मुन्ना कुमार आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- BPSC Auditor Exam Date 2026: बिहार ऑडिटर परीक्षा का एलान, एडमिट कार्ड जल्द आने की उम्मीद

यह भी पढ़ें- बिहार में टीचर के 2 बेटों का कमाल: विवेक बने असिस्टेंट टैक्स कमिश्नर और दिलजीत बने BDO

यह भी पढ़ें- सहरसा के आनंद का कमाल: लगातार चौथी सरकारी नौकरी में मारी बाजी, पहले ही प्रयास में क्रैक की 70वीं BPSC