आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर की आगजनी, दो घंटे आवागमन बाधित
समस्तीपुर। थाना क्षेत्र के नवगांवा गांव में आपसी विवाद में हुई हत्या के बाद गुरुवार को ग्रामीण अ
समस्तीपुर। थाना क्षेत्र के नवगांवा गांव में आपसी विवाद में हुई हत्या के बाद गुरुवार को ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने नगर के आंबेडकर चौक पर मृतक मंटू राम के शव को रखकर घंटों प्रदर्शन किया। जिसके कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर विरोध दर्ज कराया। लोगों की मांग थी कि मृतक के स्वजनों को मुआवजा दिया जाए। साथ ही हत्योरापितों की गिरफ्तारी शीघ्र की जाए व भूमि विवाद का स्थायी समाधान निकाला जाए। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस को भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ अर्जुन लाल अर्द्धसैनिक बल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी समझाने एसडीपीओ व थानाध्यक्ष अभिनंदन सिंह के आश्वासन पर ग्रामीण माने। जिसके बाद वाहनों का परिचालन सामान्य हुआ। इस दौरान एसआइ नितेश कुमार, मो. खलील, धोकराहा पंचायत के मुखिया गौरीशंकर प्रसाद समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान मौजूद थे। एसडीपीओ ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बता दें कि बीते रविवार को नवगांवा गांव में आपसी विवाद में मंटू राम गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। जिसकी मौत इलाज के क्रम में गोरखपुर में मंगलवार को हो गई थी। जिसके बाद से हीं गांव में तनाव है। हालात को देखते हुए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में बुधवार से ही गांव में कैंप कर रही। इस बीच गुरुवार को आक्रोशित ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया और वे सड़क पर उतर गए।
दस लोगों पर हत्या का मामला दर्ज :
इधर इस मामले में मृतक के पिता लक्ष्मण राम ने मुकेश राम पिता नथुनी राम, रामबचन राम पिता स्व. मनई राम, झून्नू राम, भुअर राम, पिटू राम, चिटू राम चारों के पिता रामबचन राम, मथुरा राम पिता नथुनी राम, दीपू राम पिता मथुरा राम, झापस राम पिता धनई राम व गेना देवी पति रामबचन राम को नामजद किया है। बता दें कि रविवार को आरोपितों के साथ मारपीट के दौरान ईट चलाने से मंटू और उसके पिता जख्मी हुए थे। उल्लेखनीय है कि मंटू अपने मां बाप का इकलौता बेटा था। जिसको तीन छोटे छोटे बच्चे हैं।