एनीमिया व सुपोषण जागरूकता को ले किया जा रहा प्रचार-प्रसार
बगहा दो प्रखंड के उच्च विद्यालय हरनाटांड़ परिसर में एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया।
बगहा। बगहा दो प्रखंड के उच्च विद्यालय हरनाटांड़ परिसर में एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा आयोजित किया गया। अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश सिंह नीरज ने की। इस दौरान क्षेत्र की सभी आशा उपस्थित थी। मुख्य उद्देश्य एनीमिया के बारे विस्तृत रूप से आशा को प्रशिक्षण दिया जाए। ताकि वह अपने-अपने क्षेत्र में जाकर लोगों को जागरूक करेंगी। प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी आशा को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें आयरन, फोलिक एसिड गोली की महत्व के बारे में बताते हुए खून में हीमोग्लोबिन कम होने से जनित बीमारियों के बारे में भी जानकारी दी गई। संबोधित करते हुए पीएचसी प्रभारी ने कहा कि छह माह से तीन साल तक के बच्चों के लिए सभी आशा घर-घर जाकर आइएफए का वितरण करें। और तीन से छह साल तक के बच्चों के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर उपलब्ध कराएं। बताया कि छह वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों के लिए सभी विद्यालयों में दवा उपलब्ध करा दिया गया है। जबकि 19 वर्ष से 49 वर्ष तक कि महिलाओं के लिए एएनएम स्तर से दवा का वितरण किया जाएगा। एनीमिया मुक्त भारत बनाने को लेकर हम संकल्प लें। अपनी योगदान देकर क्षेत्र को एनीमिया मुक्त बनाएं। उन्होंने कहा कि केयर इंडिया के ब्लॉक मैनेजर की देखरेख में एनीमिया व सुपोषण की जागरूकता को लेकर लोगों प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। गांव-गांव में जागरूकता लाने के लिए वाहनों को रवाना किया गया है। ब्लॉक मैनेजर संजय द्विवेदी ने बताया कि सप्ताह में एक बार आइएफए की नीली गोली के इस्तेमाल करने से एनीमिया रोग से मुक्ति पाई जा सकती है। गोली स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों पर नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई है। मौके पर केयर इंडिया के धनंजय कुमार, राकेश जायसवाल, अरुण कुमार, कृष्णा कुमार व आशा मौजूद थीं।