विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Security: बिहार में वोटर अधिकार यात्रा में बढ़ी चौकसी, आतंकी खतरे को लेकर 2 SSB बटालियन कर रहीं निगरानी

Published: Thu, 28 Aug 2025 03:56 PM (IST)

मैनाटांड़ में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान पाकिस्तान से आतंकियों के बिहार में घुसने की आशंका पर भारत-नेपाल सीमा पर ...और पढ़ें

नेपाल के रास्ते पाक आतंकियों के बिहार में घुसपैठ की सूचना पर बार्डर पर अलर्ट
नेपाल के रास्ते पाक आतंकियों के बिहार में घुसपैठ की सूचना पर बार्डर पर अलर्ट

HighLights

  1. भारत-नेपाल सीमा पर आतंकी घुसपैठ का अलर्ट |
  2. एसएसबी ने बढ़ाई सीमा पर चौकसी |
  3. संदिग्ध दिखने पर पुलिस को सूचित करने की अपील |

संवाद सूत्र ,मैनाटांड़। वोटर अधिकार यात्रा के दौरान पाकिस्तान के आतंकियों के नेपाल के रास्ते बिहार में घुसने को लेकर भारत - नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी किया गया है। एसएसबी की 44 वीं और 47 वीं बटालियन अंतर्गत बीओपी में तैनात अधिकारी व जवानों में काफी चौकसी दिख रही है।

बॉर्डर के हरेक जगह पर एसएसबी आवाजाही करने वालों की सघन जांच कर रही हैं। चिन्हित स्थानों पर जवानों को स्थाई तौर पर तैनात कर दिया गया हैं। ग्रामीण रास्तों पर भी पेट्रोलिंग हो रही है।

इनरवा बीओपी के असिस्टेंट कमांडेंट दिनकर त्रिपाठी ने बताया कि आतंकियों के बिहार में घुसने की सूचना पर बॉर्डर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आने जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। वहीं वैध प्रमाण पत्र दिखाने के बाद हीं किसी को इंट्री दी जा रही है।

स्थानीय पुलिस और नेपाल एपीएफ के सहयोग से बॉर्डर पर ड्यूटी की जा रही है। डॉग स्क्वायड एवं महिला बटालियन को भी जांच में लगाया गया है। वाहनों की सघन जांच करने के बाद ही जाने की अनुमति दी जा रही है।

एसएसबी के अधिकारियों एवं जवानों को बॉर्डर पर अलर्ट का निर्देश दिया गया है। रात्रि में भी सीमा से जुड़े सभी रास्तों पर गश्ती हो रही है।

एसएसबी के जवान ग्रामीणों से अपील कर रहे हैं कि अगर कहीं कोई संदिग्ध दिखे तो तुरंत पुलिस और एसएसबी को सूचित करें। किसी अज्ञात व्यक्ति को अपने घर में पनाह नहीं दें।

यह भी पढ़ें- बिहार में घुसे PAK आतंकियों पर ₹50 हजार का इनाम, 2 नंबर पर दे सकते हैं पुलिस को सूचना

यह भी पढ़ें- बिहार में हाई अलर्ट: नेपाल के रास्ते घुसे जैश-ए-मोहम्मद के तीन पाकिस्तानी आतंकी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।