विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार के Airtel टावर में बिजली चोरी, नरकटियागंज में मीटर बाईपास करने पर 17 लाख का जुर्माना

Published: Mon, 12 Oct 2026 03:12 PM (GMT+05:30)

Smart Meter Cable Bypass: नरकटियागंज के शिवगंज स्थित एयरटेल टावर में बिजली चोरी का मामला सामने आया है। विद्युत विभाग ...और पढ़ें

बिजली चोरी की जांच करते अधिकारी।

बिजली चोरी की जांच करते अधिकारी।

HighLights

  1. नरकटियागंज एयरटेल टावर में 25 किलोवाट बिजली चोरी पकड़ी गई।

  2. केबल बाईपास कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग किया जा रहा था।

  3. टावर संचालक व भारती टेलीवेंचर पर 17 लाख का जुर्माना लगा।

संवाद सहयोगी, नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। Narkatiaganj Electricity Raid: शहर के शिवगंज स्थित एयरटेल टावर में बिजली चोरी का मामला सामने आया है।

विद्युत विभाग की छापेमारी में केबल बाईपास कर अवैध रूप से 25 किलोवाट बिजली का उपयोग किए जाने का मामला पकड़ा गया है।

17 लाख का जुर्माना

विभाग ने 17 लाख आठ हजार 727 रुपये का जुर्माना टावर संचालक बसंत प्रसाद और भारती टेलीवेंचर लिमिटेड पर लगाया है। मामले में दोनों के विरुद्ध शिकारपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

ऐसे पकड़ी गई चोरी

शहरी कनीय अभियंता गौतम कुमार ने बताया कि वार्ड संख्या आठ निवासी बसंत प्रसाद के परिसर में विद्युत कार्यपालक अभियंता मदन कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई। टीम में सहायक विद्युत अभियंता सुचित कुमार, कनीय अभियंता और पुलिस बल के जवान शामिल थे।

थ्री-फेज स्मार्ट मीटर

जांच में पाया गया कि परिसर में लगे थ्री-फेज स्मार्ट मीटर से पहले केबल में कनेक्टर लगाकर बिजली बाईपास की गई थी। इसके जरिए अवैध रूप से 25 किलोवाट लोड का उपयोग किया जा रहा था।

सामान किए गए जब्त

इस्तेमाल सर्विस तार, थ्री-फेज स्मार्ट मीटर और चेंजर जब्त कर पुलिस को सौंप दिया गया है। छापेमारी टीम में सारणी पुरुष रमेश पांडेय और कई अन्य कर्मी शामिल थे।

यह भी पढ़ें- सीतामढ़ी में बिजली चोरी का नया तरीका,  SMD बॉक्स का सुरक्षा कवच भेदकर तार जोड़ा