Move to Jagran APP

15 अगस्त तक जिले में मनरेगा के तहत लगाएं जाएंगे 5 लाख पौधे

बेतिया। जिले में सामाजिक वानिकी एवं हरियाली योजना के तहत 5 लाख पौधे लगाए जाएंगे। ये पौधे ग्रामीण कार्य विभाग की सड़कें सरकारी भूमि सिचाई विभाग के अधीन नहरों विभिन्न जल स्त्रोतों एवं निजी भूमि पर लगाए जाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Aug 2019 09:46 PM (IST)Updated: Thu, 01 Aug 2019 09:46 PM (IST)
15 अगस्त तक जिले में मनरेगा के तहत लगाएं जाएंगे 5 लाख पौधे

बेतिया। जिले में सामाजिक वानिकी एवं हरियाली योजना के तहत 5 लाख पौधे लगाए जाएंगे। ये पौधे ग्रामीण कार्य विभाग की सड़कें, सरकारी भूमि, सिचाई विभाग के अधीन नहरों, विभिन्न जल स्त्रोतों एवं निजी भूमि पर लगाए जाएंगे। पौधे मनरेगा योजना के तहत लगाए जाएंगे। इसके लिए जिलाधिकारी डा. निलेश रामचन्द्र देवरे ने 15 अगस्त तक जिले में 5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। गुरुवार को मनरेगा की समीक्षा बैठक में सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को इसे पूरा करने का निर्देश दिया। वहीं प्रभारी मंत्री की नेतृत्व में जिला स्तरीय वन महोत्सव के आयोजन पर शहर के राम लखन सिंह यादव कॉलेज परिसर में एक दिन में ही 1 हजार पौधे लगाने की बात बताई गई। यह आयोजन 4 अगस्त को होगा। जिलाधिकारी डा. देवरे ने बताया कि इसके पूर्व प्रभारी मंत्री सभा भवन में बाढ़-सुखाड़ एवं जल जीवन हरियाली योजनाओं की समीक्षा करेंगे। बैठक में जिलाधिकारी ने मनरेगा के तहत अब तक कराए गए कायों की समीक्षा की। मौके पर अपर समाहर्ता नंद किशोर साह, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) हरिनारायण पासवान, निदेशक डीआरडीए, राजेश कुमार सिंह, सिविल सर्जन डा. अरुण कुमार सिन्हा, सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी डीसीएलआर, जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला जन संपर्क पदाधिकारी, संबंधित कार्यपालक अभियंता, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

इनसेट

पौधारोपण के लिए अन्य एजेसियों से भी लेने होंगे पौधे

जिले में पौधारोपण का लक्ष्य 5 लाख निर्धारित किया गया है। जबकि वन विभाग करीब 35 हजार पौधे देने में सक्षम है। शेष पौधे विभिन्न प्रखंडों में स्थित नर्सरी से मंगाने की व्यवस्था करनी होगी। या फिर इसे दूसरे जिले से मंगाना होगा। वन विभाग ने जिला ग्रामीण विकास विभाग को जो पत्र भेजा है, उसमें उदयपुर वनाश्रयी में 30541 पौधे, मदनपुर स्थायी पौधशाला से 4 हजार पौधे तथा हरनाटांड़ स्थाई पौधशाला से 3400 पौधों की आपूर्ति की बात बताई है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.