Move to Jagran APP

15 वर्ष पहले देश में अपनी पहचान छिपाता था बिहार का नौजवान : योगी

बेतिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 15 वर्ष पहले बिहार का नौजवान देश्

By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 11:57 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 11:57 PM (IST)
15 वर्ष पहले देश में अपनी पहचान छिपाता था बिहार का नौजवान : योगी
15 वर्ष पहले देश में अपनी पहचान छिपाता था बिहार का नौजवान : योगी

बेतिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 15 वर्ष पहले बिहार का नौजवान देश में अपनी पहचान छिपाता था। बिहार के लोग जंगलराज से लोग त्रस्त थे। भ्रष्टाचार चरम पर था। सरकार बदलने पर बिहार विकास की राह पर आगे बढ़ा। बिहार का युवा देश दुनिया में नाम रोशन कर रहा है। वे बुधवार को चनपटिया के एफसीआइ मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। करीब 45 मिनट के भाषण में योगी आदित्यनाथ ने राजद और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा , जिसके पिता ने पशुओं के चारा को भी हजम कर लिया, आज वे रोजगार का झुनझुना दिखा रहा हैं। यहां के युवाओं को इन झूठे आश्वासन देने वालों से सचेत रहना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बिहार में सबसे ज्यादा दिनों तक शासन किया है। लेकिन यहां के लोगों के लिए कुछ नहीं किया। उनके शासनकाल में प्रतिदिन नए-नए घोटाले उजागर होते थे। देश का पैसा स्विस बैंकों में जा रहा था और गरीब भूखे मर रहा था। योगी ने कहा कि यूपी और बिहार में चोली दामन का संबंध है। कोरोना के समय जब प्रवासी यूपी की सीमा में आए थे तो उनके लिए सारी सुविधा का व्यवस्था की थी। क्योंकि बिहार आने वाले लोग माता सीता के मायके के लोग हैं। यूपी के सीएम ने प्रधानमंत्री के कार्यों की भी सराहना की। कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हुआ है। प्रधानमंत्री ने कश्मीर से धारा 370 को सदा के लिए समाप्त कर आतंकवाद के ताबूत पर अंतिम कील ठोक दिया है। उन्होंने बिहार की तारीफ करते हुए कहा कि सरस्वती पूजा, छठ पूजा को बिहार ने पूरे देश को दिया है। बिहार ने देश को प्रथम राष्ट्रपति दिया और जब लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा था तब जेपी के नेतृत्व में यहीं से समग्र आंदोलन की शुरुआत हुई। बिहार की धरती अराजकता और जंगलराज को कतई बर्दाश्त नहीं कर सकती। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल , राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेंद्र सर्राफ, प्रदेश महामंत्री जनक जी, प्रत्याशी उमाकांत सिंह ने सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन भाजपा के नगर अध्यक्ष डॉ वतन केसरी ने किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.