'घर-घर दस्तक' कार्यक्रम में गिनाईं कई उपलब्धियां
बेतिया। मझौलिया प्रखंड के परसा, बहुअरवा, बखरिया, लालसरैया पंचायतों में जदयू के कार्यकर्ताओं ने रविवा
बेतिया। मझौलिया प्रखंड के परसा, बहुअरवा, बखरिया, लालसरैया पंचायतों में जदयू के कार्यकर्ताओं ने रविवार को घर-घर दस्तक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता जिला किसान प्रकोष्ठ संघ के उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद निषाद ने की। श्री निषाद ने गृह स्वामियों के अनुमति से आगे बढ़ता रहा बिहार फिर एक बार नीतीश कुमार का स्लोगन लगाकर 10 साल के विकास कार्यो के बारे में बताया गया। साथ ही जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को एकजुटता भाईचारा का पैगाम दिया। दस्तक कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी अशोक पटेल, संतोष मुखिया, चंदन कुमार निषाद, पैक्स अध्यक्ष गोपीचंद्र यादव, संतोष तिवारी, नागेंद्र साह, रुपेश कुमार उर्फ बिट्टू जी आदि थे। वहीं जदयू के जिला सचिव अरुण कुमार ने चनपटिया तथा बेतिया विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों पंचायतों में भ्रमण कर कई वार्डो में चौपाल लगाकर बिहार विकास पुरुष नीतीश कुमार के विकास की चर्चा की। श्री कुमार ने बताया कि जिलाध्यक्ष डा. एन एन शाही के आह्वान पर चौपाल दस्तक तथा जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों में जागरुकता लाने का काम जदयू के कार्यकर्ता कर रहे है।