दुकान में दिखा 12 फीट लंबा अजगर, भागे लोग
बगहा। वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के टंकी बाजार स्थित विनोद साह के होटल में उस समय अफरा तफरी मच गई जब लोगों ने अचानक एक पाईथन प्रजाति का दुर्लभ सांप निकल आया।
बगहा। वाल्मीकिनगर, थाना क्षेत्र के टंकी बाजार स्थित विनोद साह के होटल में उस समय अफरा तफरी मच गई जब लोगों ने अचानक एक पाईथन प्रजाति का दुर्लभ सांप निकल आया। सांप को देखकर अफरातफरी मच गई। करीब 12 फीट लंबे सांप को देखकर लोगों की सांसे रूक गई। कोई उसके निकट जाने को तैयार नहीं था। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई । वनकर्मियों ने अथक प्रयास के बाद सांप को पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। यह अजगर कुछ दिनों से रिहायसी इलाके में देखा जा रहा था। वनकर्मियों ने सांप को वीटीआर के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। होटल मालिक विनोद कुमार ने बताया कि अजगर देखकर भय व्याप्त हो गया था। इस बावत वनपाल बी के पाठक ने बताया कि पकड़ा गया दुर्लभ अजगर सांप रेपटाइल्स प्रजाति का पाइथन वर्गीय सर्प है। यह छोटे साइज के बछड़े, कुत्ता, मुर्गा और खरगोश का शिकार कर अपना निवाला बनाता है और कभी-कभी धोखे से किसी व्यक्ति के पैरों को जकड़ लिया तो छुड़ाना मुश्किल हो जाता है। कभी कभी यह इंसान के पैरों को तोड़ देता है। अजगर की प्रजाति में रेटिक्यूलेटेड पायथन सबसे लंबा और सबसे बड़ा है। यह 22.8 फीट तक लंबा हो सकता है। एशिया के दक्षिण पूर्वी हिस्सों में यह पाया जाता है, लेकिन इंसानों के लिए इसे इतना खतरनाक नहीं माना जाता है।