आग से झुलसी महिला
बेतिया, संवाद सहयोगी : भोजन बनाने के दौरान कपड़े में आग पकड़ लेने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गयी। प
By Edited By: Published: Wed, 22 Oct 2014 02:55 AM (IST)Updated: Wed, 22 Oct 2014 02:55 AM (IST)
बेतिया, संवाद सहयोगी : भोजन बनाने के दौरान कपड़े में आग पकड़ लेने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गयी। परिजनों ने इलाज के लिए उसे एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया है। आग से झुलसी महिला की पहचान बैरिया थाना क्षेत्र के मलाही टोला गांव निवासी धमेन्द्र ठाकुर की पत्नी करीना देवी के रूप में की गई है। महिला के ससुराल वाले ने बताया है कि महिला गैस पर भोजन बना रही थी। उसी दौरान कपड़े में आग पकड़ लेने से झुलस गयी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें