विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इकतरफा इश्क में पागल हुआ प्रेमी; लड़की से की छेडख़ानी, भाई को चाकूओं से गोदा

By Amit AlokEdited By:
Published: Thu, 06 Apr 2017 10:34 AM (IST)Updated: Thu, 06 Apr 2017 10:43 PM (IST)

बिहार के वैशाली में एक युवक इकतरफा प्‍यार में इंकार सुनकर पागलपन पर उतर आया। उसने लड़की के भाई को ...और पढ़ें

इकतरफा इश्क में पागल हुआ प्रेमी; लड़की से की छेडख़ानी, भाई को चाकूओं से गोदा
इकतरफा इश्क में पागल हुआ प्रेमी; लड़की से की छेडख़ानी, भाई को चाकूओं से गोदा

वैशाली [जेएनएन]। इकतरफा इश्क में पागल प्रेमी ने लड़की के घर में घुसकर छेड़खानी की। लड़की के शोर मचाने पर उसके परिवार वाले पहुंचे तो वह चाकू लहराते हुए हमला कर बैठा। बहन को बचाने के क्रम में भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जबकि बीच-बचाव के दौरान लड़की की मां व बहन भी जख्मी हो गईं। घटना वैशाली के बाग दुल्हन मोहल्ला में बुधवार को  हुई।

जानकारी के अनुसार बाग दुल्हन मोहल्ला में एक मकान में मो. साकिब अहमद घुस गया। उसने वहां रहने वाली एक लड़की को प्रपोज किया, लेकिन उसने इंकार कर दिया। लेकिन वह नहीं माना। लड़की को भगा ले जाने के लिए उसने चाकू निकाल लिया तथा छेडख़ानी शुरू कर दी। इसपर लड़की ने शोर मचा दिया।

शोर सुनकर लड़की के घरवाले वहां पहुंचे तो साकिब ने उनपर हमला कर दिया। घटना को लेकर पीडि़त पक्ष ने साकिब तथा उसके परिवार वालों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर: अपराधियों ने AK-47 से ठेकेदार को भूना, एक व्यक्ति को मारी गोली

यह भी पढ़ें: एक युवती की दर्द भरी कहानी: दुष्कर्म,पंचायत, निकाह और फिर फोन पर तलाक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।