विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हैदराबाद से लौट रहे युवक का बक्सर के पास अपहरण, फर्जी रेल पुलिस बनकर ट्रेन से उतारा; 20 हजार की मांगी फिरौती

Published: Wed, 23 Sep 2026 01:05 PM (IST)

हैदराबाद-दानापुर स्पेशल ट्रेन से लौट रहे एक युवक नितिन यादव को बक्सर के पास फर्जी रेल पुलिस बनकर अगवा कर लिया गया है। अ

फर्जी रेल पुलिस बनकर ट्रेन से उतारा (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

फर्जी रेल पुलिस बनकर ट्रेन से उतारा (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. हैदराबाद-दानापुर ट्रेन से युवक नितिन यादव का अपहरण।

  2. फर्जी रेल पुलिस बनकर बक्सर के पास ट्रेन से उतारा।

  3. परिजनों से 20 हजार रुपये की फिरौती की मांग।

संवाद सूत्र, जंदाहा। महिसौर थाने के चांद सराय निवासी एक युवक को हैदराबाद-दानापुर स्पेशल ट्रेन से बक्सर रेलवे जंक्शन के आसपास से रेल पुलिस के वेश में अज्ञात अपराधियों द्वारा अगवा कर लेने का मामला सामने आया है। युवक मुकेश राय के 21 वर्षीय पुत्र नितिन यादव बताया गया है। 

स्वजन के अनुसार युवक हैदराबाद में मजदूरी करता है। वह 19 सितंबर को हैदराबाद-दानापुर स्पेशल ट्रेन से अपने घर आने के लिए चला था। वह ट्रेन में जनरल बोगी से यात्रा कर रहा था। उसे 20 सितंबर की सुबह करीब 03 बजे दानापुर पहुंचना था।

इसी बीच 20 सितंबर की रात करीब 10 बजे उसके मोबाइल से उसके स्वजन को कॉल आया जिसमें बताया गया कि वह सिगरेट पी रहा था। इसे लेकर उसे पुलिस ने पकड़कर ट्रेन से उतार लिया है। 

सुबह में पैसा इंतजाम कर भेज दिया 

उसने बताया कि वह बक्सर के पास पहुंचा है। उसके मोबाइल से उसकी आवाज में 10 हजार रुपये की मांग की गई है। उसके स्वजन ने बताया कि सुबह में पैसा इंतजाम कर भेज दिया जाएगा। सुबह में उसके पे-फोन पर 05 हजार भेजा गया। इसके बाद 20 हजार की मांग की गई। इसके बाद 21 सितंबर से उससे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।

इसके बाद अनहोनी की आशंका पर स्थानीय मुखिया एवं उसके स्वजन ने बक्सर रेल पुलिस को सूचना दी है। उसके स्वजन और मुखिया बक्सर पहुंचकर रेल पुलिस के संपर्क में बने हुए हैं। जबकि अन्य सूत्रों के अनुसार घटना पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे जंक्शन से दिलदारनगर स्टेशन के बीच चलती ट्रेन से होने की बात बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- पटना-DDU रूट पर चलती ट्रेन से यात्री का अपहरण, अगवा शख्स ने खुद फोन कर पुलिस को दी सूचना